Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula Municipal Election : EVM सुरक्षा में सेंध की कोशिश": पंचकूला में घंटे बंद रहे CCTV कैमरे, भारी हंगामा

AAmandeep Singh
EVM सुरक्षा में सेंध की कोशिश": पंचकूला में घंटे बंद रहे CCTV कैमरे, भारी हंगामा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए 10 मई को हुए मतदान के बाद अब ‘स्ट्रांग रूम’ राजनीति का अखाड़ा बन गया है। रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने ईवीएम की निगरानी कर रहे कैमरों के बंद होने का दावा किया। सुधा भारद्वाज और उनके समर्थकों ने एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें मॉनिटर की स्क्रीन ब्लैक नजर आ रही थी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करीब पौने दो घंटे तक कैमरे बंद रहे, जो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

“अगर यही करना था तो चुनाव ही क्यों कराए?”: सुधा भारद्वाज का तीखा हमला

विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल दागते हुए कहा कि अगर इसी तरह ‘खेल’ करना था, तो चुनाव करवाने का ढोंग बंद कर देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, “तीन दिन बाद गिनती रखने का मकसद ही यही था कि बीजेपी इसमें गड़बड़ी कर सके।” भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज ने बताया कि सुबह जब उनका बेटा काउंटिंग सेंटर गया, तब यह गड़बड़ी पकड़ी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 24 घंटे निगरानी का नियम है, तो प्रशासन ने इतनी बड़ी लापरवाही कैसे होने दी और इसके लिए कौन सा अधिकारी जिम्मेदार है?

विधायक चंद्रमोहन ने संभाला मोर्चा, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन तुरंत स्ट्रांग रूम पहुंचे और अधिकारियों से जवाब-तलब किया। संजीव भारद्वाज ने दोटूक कहा कि ईवीएम के पास प्रशासनिक जवाबदेही अनिवार्य होती है और कैमरों का बंद होना यह दर्शाता है कि कुछ छिपाने की कोशिश की गई है। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने काउंटिंग सेंटर के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन तुरंत स्थिति स्पष्ट करे और सभी दलों को भरोसे में लेकर कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक करवाई जाए।

एसडीएम की सफाई: “कैमरे चालू थे, बस टीवी स्क्रीन में दिक्कत थी”

हंगामे के बीच सहायक रिटर्निंग अधिकारी (SDM) संयम गर्ग ने मोर्चा संभाला और सफाई पेश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैमरे बंद नहीं हुए थे, बल्कि केवल डिस्प्ले यूनिट में तकनीकी समस्या आने के कारण फुटेज स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रही थी। गर्ग ने कहा, “ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और चुनाव प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता बरती जा रही है। किसी भी प्रत्याशी को घबराने की जरूरत नहीं है, हम सभी को संतुष्ट करेंगे।” हालांकि, कांग्रेस इस सफाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की मांग कर रही है।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।