Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula News: पंचकूला में तांडव: बेकाबू बोलेरो ने फुटपाथ पर बैठे 7 लोगों को कुचला, आरोपी चालक फरार

AAmandeep Singh
पंचकूला में तांडव: बेकाबू बोलेरो ने फुटपाथ पर बैठे 7 लोगों को कुचला, आरोपी चालक फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। सिटी ब्यूटीफुल से सटे पंचकूला में शुक्रवार की देर रात एक रूह कंपा देने वाला वाकया सामने आया है। मनसा देवी कॉम्प्लेक्स (MDC) क्षेत्र स्थित गांधी कॉलोनी के पास एक बेकाबू बोलेरो सवार ने फुटपाथ पर बैठे मासूम बच्चों और महिलाओं सहित सात लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद मंजर इतना खौफनाक था कि चारों तरफ घायलों की चीख-पुकार और खून बिखरा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

फुटपाथ बना ‘डेथ ज़ोन’, दो महिलाओं की टूटी टांग

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांधी कॉलोनी के पास कुछ लोग रोजाना की तरह फुटपाथ पर बैठे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अंधेरे को चीरती हुई आई और चालक ने नियंत्रण खोते हुए गाड़ी सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां बैठे लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। घायलों में मीना (पत्नी महेंद्र) और अर्चना (पत्नी जगनंदन) की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिनके पैरों की हड्डियां पूरी तरह टूट गई हैं।

इसके अलावा घायलों में रोशनी, शिवानी, हितेंद्र, राजकुमारी और एक मासूम बच्ची भी शामिल है। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते, तब तक बोलेरो सवार अंधेरे का फायदा उठाकर चंपत हो गया।

सेक्टर-6 अस्पताल में घायलों का उपचार, परिजनों में रोष

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान पड़े सभी सात लोगों को तुरंत पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में घायलों के परिजनों का जमावड़ा लग गया, जिनमें इस घटना को लेकर गहरा रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि रात के समय इस इलाके में वाहनों की रफ्तार और नशा एक बड़ी समस्या बन चुका है।

सीसीटीवी और बयानों के आधार पर ‘शिकार’ की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं। शनिवार सुबह पुलिस की एक विशेष टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां बिखरे साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस अब गांधी कॉलोनी और एमडीसी क्षेत्र में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बोलेरो का नंबर और आरोपी चालक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

नशा या लापरवाही? जांच में जुटी पुलिस

जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज से हमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।” पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या चालक शराब के नशे में था या फिर यह हादसा केवल तेज रफ्तार की वजह से हुआ। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।