Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula Election Resultrs : पंचकूला चुनाव: भाजपा की प्रचंड बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी ने EVM सील टूटने का आरोप लगा किया हंगामा

AAmandeep Singh
पंचकूला चुनाव: भाजपा की प्रचंड बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी ने EVM सील टूटने का आरोप लगा किया हंगामा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज में चल रही नगर निगम चुनाव की मतगणना ने आज उस वक्त नाटकीय मोड़ ले लिया, जब कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज छठे राउंड की गिनती के बीच अचानक बाहर निकल आईं।

सुधा ने प्रशासन और सत्तापक्ष पर तीखे प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम के रोशनदान के शीशे टूटे हुए थे, जिसे उन्होंने ‘चोर दरवाजा’ करार दिया। उनका दावा है कि वहां CCTV कैमरे भी नहीं थे और कई EVM की सील पहले से ही टूटी हुई मिली। सुधा के पति और हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने तो यहां तक कह दिया कि अगर लोकतंत्र का यही हाल रहा, तो वे राजनीति छोड़ने पर विचार करेंगे।

विज्ञापन

भाजपा की एकतरफा बढ़त: वार्डों में भी ‘कमल’ की धूम

एक तरफ जहां कांग्रेस धांधली का शोर मचा रही है, वहीं शुरुआती 10 वार्डों के नतीजे भाजपा के पक्ष में एकतरफा रहे हैं। भाजपा ने वार्ड-1, 3, 6, 8, 9 और 10 सहित लगभग सभी महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा जमा लिया है। वार्ड-6 से मिली पार्थ गुप्ता की जीत चर्चा का विषय बनी हुई है।

महज 22 साल की उम्र में चुनाव जीतकर उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया है। मेयर पद के लिए शामलाल बंसल की बढ़त हर राउंड के साथ फासले को बढ़ाती जा रही है। नौवें राउंड के अंत तक बंसल को 29,279 वोट मिल चुके थे, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज मात्र 12,586 वोटों पर सिमटती नजर आईं।

मतगणना का गणित: अभी बाकी है कई राउंड की जंग

प्रशासन ने 20 वार्डों के लिए 10-10 टेबल लगाई हैं और मेयर पद का फैसला कुल 21 राउंड की गिनती के बाद होगा। फिलहाल वार्ड-7 को छोड़कर, जहां निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमकुमार आगे चल रहे हैं, हर तरफ भाजपा का पलड़ा भारी दिख रहा है।

सबसे कम बूथ होने के कारण वार्ड-8 का नतीजा सबसे पहले आया, जबकि वार्ड-17 में बूथों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अंतिम तस्वीर साफ होने में वक्त लगेगा। हालांकि, जिस तरह से हर राउंड में भाजपा का मार्जिन 2 हजार से ऊपर बढ़ रहा है, उसने कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।