Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आग में झुलसे युवक की मौत, शनिवार को चद्दर जलाते समय हुआ था हादसा

VVinita Kohli
Panchkula News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आग में झुलसे युवक की मौत, शनिवार को चद्दर जलाते समय हुआ था हादसा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शनिवार देर शाम चद्दर जलाते समय आग की चपेट में आए युवक की रविवार सुबह मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

स्टेडियम में कैसे हुआ हादसा

पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी साहिल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में बताया कि वह मूल रूप से लुधियाना के फिल्लौर का रहने वाला है और उसका परिवार सेक्टर-20 व 25 में रहता है। शनिवार देर शाम वह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में घूमने गया था। उसके पास एक पुरानी चद्दर थी, जिसे वह आग लगा रहा था। आग लगाते समय जलती चद्दर उसके कपड़ों को छू गई और देखते ही देखते आग कपड़ों तक फैल गई। आग की लपटों में घिरते ही वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर चीखने लगा।

लोगों ने डायल-112 पर दी सूचना

स्टेडियम में टहल रहे लोगों ने युवक की चीख सुनकर तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से उसे सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।