Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula News: पिंजौर में पांच दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ, नगरवासियों ने निकाली पावन संध्या फेरी

VVinita Kohli
Panchkula News: पिंजौर में पांच दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ, नगरवासियों ने निकाली पावन संध्या फेरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पिंजौर/पंचकूला: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, चंडीगढ़ द्वारा 21 से 25 मार्च 2026 तक वाइट कैसल पैलेस, पिंजौर में आयोजित पांच दिवसीय श्री राम कथा का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने संध्या फेरी निकालकर पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया। कथा का समय प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा।

संध्या फेरी का शुभारंभ के एल लांभा (चेयरमैन, नगर निगम कालका),  निर्मला शर्मा (पार्षद, वार्ड नं 10) और  संत राम शर्मा (समाजसेवी, व्हाइट हाउस पिंजौर) द्वारा विधिवत प्रभु पूजन एवं नारियल फोड़कर किया गया। सभी ने प्रभु को माला अर्पित कर कथा में भाग लेने के लिए नगरवासियों को आमंत्रित किया। संध्या फेरी के दौरान भक्तों ने भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान करते हुए भजन और जयकारों से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कथा का निमंत्रण दिया। भक्तिमय वातावरण में नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी गुरुकृपानंद जी ने बताया कि पांच दिवसीय श्री राम कथा के लिए कथा व्यास साध्वी संयोगिता भारती जी अपनी संत मंडली सहित पधार रही हैं। वे कथा के माध्यम से भगवान राम की दिव्य लीलाओं में निहित गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों का विस्तारपूर्वक वर्णन करेंगी। स्वामी जी ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे मानव का चंचल मन प्रभु में स्थिर हो सके। उनका कहना था कि जीवन में सुख और दुःख मानव मन की स्थिति पर निर्भर करता है, और यदि मन की दशा संतुलित हो, तो जीवन की दिशा भी सकारात्मक बनती है। अतः मन को प्रभु से जोड़ने हेतु ऐसे धार्मिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

संध्या फेरी का स्वागत नगरवासियों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर  तरसेम गुप्ता (एम डी, रौनक होटल पिंजौर),  सौरव गुप्ता (पार्षद, वार्ड नं 11 पिंजौर), नगर खेड़ा मंदिर पिंजौर से पंडित जगदीश शर्मा, प्रधान ओम प्रकाश एवं सभी सदस्य, महिला संकीर्तन मंडली के सदस्य,  अश्वनी गुप्ता,  दर्शन सिंह (पार्षद, वार्ड नं 9 पिंजौर),  सुरजीत कौर (पूर्व पार्षद), शीतला माता मंदिर सभा और महिला संकीर्तन मंडली (धर्मपुर कॉलोनी) के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

संध्या फेरी का समापन भगवान श्री राम की पावन आरती के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पांच दिवसीय कथा आयोजन में भाग लेकर नगरवासियों ने न केवल आध्यात्मिक आनंद अनुभव किया, बल्कि नगर में भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल भी पैदा किया।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।