Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula News: सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्‍य मंत्री का दौरा, अधिकारियों को लगाई फटकार, सुविधाओं का जायजा लिया

VVinita Kohli
Panchkula News: सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्‍य मंत्री का दौरा, अधिकारियों को लगाई फटकार, सुविधाओं का जायजा लिया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को पंचकूला के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने पीएमओ डॉक्टर चौहान को अपने साथ लेकर विभिन्न वार्डों और सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वह सबसे पहले इमरजेंसी और लेबर रूम एरिया में पहुंचीं। लेबर रूम में उनके पहुंचते ही सफाई शुरू होते देख मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि उनके आने के बाद ही व्यवस्था क्यों सुधर रही है।

विज्ञापन

लेबर रूम में सफाई देख मंत्री नाराज

निरीक्षण के दौरान मंत्री आरती सिंह राव ने देखा कि लेबर रूम एरिया में उनके पहुंचने के बाद सफाई की जा रही थी। इस पर उन्होंने ताली बजाते हुए अधिकारियों से कहा, “वाह, मेरे आने के बाद सफाई शुरू हो रही है।” उन्होंने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए और निरीक्षण के समय ही व्यवस्था ठीक करना सही नहीं है।

बिना मास्क और शू-कवर घूमते मिले लोग

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने देखा कि लेबर रूम एरिया में कई स्टाफ सदस्य और अन्य लोग बिना मास्क और शू-कवर के घूम रहे थे। यह देखकर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सभी को मास्क पहनने और शू-कवर लगाने के निर्देश जारी किए।

दवाइयों की उपलब्धता की जांच

मंत्री ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की भी जांच करवाई। उन्होंने अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों को अलग-अलग दवा काउंटर पर भेजकर स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेनिंग के लिए आई नर्सिंग छात्राओं और अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनसे सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।


मरीजों से सीधे लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान मंत्री रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी पहुंचीं और वहां खड़े मरीजों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि उन्हें इलाज के लिए कितनी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ता है। एक महिला मरीज ने बताया कि उसे पेट दर्द की शिकायत है, लेकिन उसे लंबे समय से लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को मरीजों की समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।