Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Panchkula News: पिंजौर-सूरजपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

Panchkula News: पिंजौर-सूरजपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

Panchkula News: पिंजौर-सूरजपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Panchkula News: पंचकूला जिले के पिंजौर-सूरजपुर मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला। पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में तेल डलवाकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा।

पीछे आ रहे परिचित ने सड़क पर पड़ा देख बुलाई एंबुलेंस

विज्ञापन

मृतक मुकेश के भाई दीपक ने बताया कि 32 वर्षीय मुकेश और उनका 22 वर्षीय भतीजा जितेंद्र पिंजौर की रतनपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बीती रात दोनों अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। वापसी में सूरजपुर-रामपुर सीयूडी के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि उनके पीछे ही परिचित अरविंद भी अपने वाहन से आ रहा था। सड़क पर दोनों को लहूलुहान हालत में पड़ा देख अरविंद ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और दोनों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पीछे छूट गए बिलखते परिवार, पुलिस जांच में जुटी

इस दर्दनाक हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, मुकेश पेशे से मिस्त्री था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं, भतीजा जितेंद्र टेलर का काम करता था और वह भी अपने पीछे दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की जानकारी देते हुए अमरावती पुलिस चौकी के जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें–  4 सितंबर को है जन्माष्टमी, इन 6 आसान तरीकों से फूलों, मटकी और मोरपंख से सजाएं लड्डू गोपाल का झूला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।