Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula Police Alert: पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचकूला में अवैध हथियारों और नशे की बड़ी खेप बरामद, 14 गिरफ्तार

AAmandeep Singh
पुलिस का बड़ा एक्शन: पंचकूला में अवैध हथियारों और नशे की बड़ी खेप बरामद, 14 गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। हरियाणा में चुनावी बिसात बिछते ही पंचकूला पुलिस ‘एक्शन मोड’ में आ गई है। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए शहर से लेकर गांवों तक सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज के कड़े निर्देशों के बाद जिले की सभी पुलिस इकाइयां असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही हैं। 13 अप्रैल से लागू आदर्श आचार संहिता के बाद से ही पुलिस की पैनी नजर उन चेहरों पर है, जो चुनावी प्रक्रिया में खलल डाल सकते हैं।

नशे के सौदागरों और अवैध हथियारों पर प्रहार

विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को जेल भेजा है। इनके पास से 548 ग्राम हेरोइन, करीब डेढ़ किलो चरस और 18 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस केवल नशे तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आर्म्स एक्ट के तहत भी बड़ी कार्रवाई की गई है। चुनाव के दौरान भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

287 संदिग्धों की नकेल कसी, हथियार करवाए जमा

चुनाव के दौरान किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव की आशंका को खत्म करने के लिए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि संभावित उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। इसी कड़ी में 287 लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत पाबंद किया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने धारा 163 के तहत 335 लाइसेंस धारकों के हथियार भी जमा करवाए हैं। यह कदम उन लोगों पर उठाया गया है जिनके हथियारों का चुनाव में दुरुपयोग होने की अंदेशा था।

अवैध शराब की खेप बरामद और पुलिस की अपील

शराब तस्करों के खिलाफ चले अभियान में पुलिस ने 1740 बीयर की बोतलें और भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिकता केवल एक ही है—चुनाव को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष बनाना। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और जिले में भाईचारा बनाए रखें। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने भी चुनावी माहौल बिगाड़ने की जुर्रत की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।