Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula Drug Bust: पंचकूला में बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब का स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार

AAmandeep Singh
पंचकूला में बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब का स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब के एक स्टेट लेवल कबड्डी प्लेयर रशपाल को आधी किलो से ज्यादा हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी बोलेरो गाड़ी में नशीले पदार्थों की खेप लेकर पंचकूला में सप्लाई देने पहुंचा था। पुलिस को पहले ही इस बात की गुप्त सूचना मिल गई थी, जिसके आधार पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

मोहाली को बनाया था ठिकाना, बोलेरो से करता था तस्करी

विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रशपाल मूल रूप से पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह मोहाली में किराए पर रहकर नशे का नेटवर्क चला रहा था। वह खुद बोलेरो गाड़ी चलाकर ड्रग्स की ‘डायरेक्ट डिलीवरी’ करने आता था ताकि किसी को शक न हो। 23 अप्रैल को हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने तस्करी के इस काले कारोबार से जुड़े कई अहम राज उगले हैं, जिसके आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, अब नशे के जाल में फंसा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कबड्डी के मैदान में दांव-पेंच दिखाने वाले रशपाल का नाता अपराध की दुनिया से पुराना है। उस पर पंजाब में पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, हालांकि वे मामले ड्रग्स तस्करी से जुड़े नहीं थे। एसीपी कंबोज के मुताबिक, खिलाड़ी होने के नाते उसे स्थानीय रास्तों की अच्छी समझ थी, जिसका फायदा वह पुलिस की नजरों से बचकर तस्करी करने में उठाता था। सोमवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने तस्करी के अन्य स्रोतों का पता लगाने के लिए उसका दोबारा रिमांड मांगा है।

पंचकूला पुलिस की युवाओं को नशे से बचाने की मुहिम

इस बड़ी बरामदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नशे का जाल अब खिलाड़ियों तक भी पहुंच चुका है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज दलीप और उनकी टीम की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ जंग में एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रशपाल यह खेप कहां से लाया था और पंचकूला में उसके संपर्क सूत्र कौन-कौन हैं। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और इस चेन में शामिल हर शख्स को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।