Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंचकूला पुलिस बनी उम्मीद की रोशनी, अंधेरे रास्ते पर लगवाई सोलर एलईडी लाइट्स

VVinita Kohli
पंचकूला पुलिस बनी उम्मीद की रोशनी, अंधेरे रास्ते पर लगवाई सोलर एलईडी लाइट्स
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रायपुर रानी: रायपुररानी क्षेत्र में त्रिलोकपुर चौक से गाँव छोटा त्रिलोकपुर तक लगभग 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के अभाव में रात्रि के समय घना अंधेरा बना रहता है, जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। रात के समय पैदल चलने वाले लोग सबसे अधिक खतरे में रहते हैं। कई दुर्घटनाओं में समय पर सहायता न मिल पाने के कारण लोगों की जान भी जा चुकी है। अंधेरे की वजह से दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी कठिन हो जाता है। उक्त समस्या की गंभीरता को समझते हुए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए प्रशासनिक प्रक्रियाओं के इंतजार की बजाय अपने स्तर पर पहल करते हुए आमजन के लिए उम्मीद की रोशनी बनकर कार्य किया।

विज्ञापन

थाना सूरजपुर की टीम द्वारा एसआई अभिषेक के नेतृत्व में अपने स्तर पर दर्जन भर LED स्ट्रीट लाइट्स उपलब्ध करवाई गईं, जिन्हें दुर्घटना संभावित मुख्य कट, मोड़ों एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर स्थापित किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके। गौरतलब है कि इस संबंध में संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभागों को भी पूर्व में पत्राचार किया गया था, किंतु उनके स्तर पर अभी तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा की गई यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। सोलर लाइट्स की स्थापना के दौरान सूर्य की रोशनी को ध्यान में रखते हुए, पेड़ों के बीच स्थित खंभों पर पर्याप्त प्रकाश सुनिश्चित न हो पाने की स्थिति में सपोर्ट (सफेदों) की सहायता से सोलर लाइट्स लगाई गईं, जिससे अधिकतम रोशनी सुनिश्चित की जा सके और मार्ग को सुरक्षित बनाया जा सके। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

डीसीपी ट्रैफिक एवं क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन का संदेश 

“पंचकूला पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। जहां भी सड़क दुर्घटनाओं की संभावना होती है, वहां पुलिस अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करती है। यह पहल समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जनसुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की इस सराहनीय पहल से न केवल सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद जगी है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है। अंधेरे में डूबी सड़क पर जब पुलिस ने स्वयं रोशनी जलाई, तो यह सिद्ध हुआ कि पंचकूला पुलिस केवल कानून की ही नहीं, बल्कि जनसेवा की भी सशक्त प्रहरी है।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।