Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula theft news: पिंजौर में बंद मकान को बनाया निशाना

VVinita Kohli
पिंजौर में बंद मकान को बनाया निशाना, ताले तोड़कर जेवर और 15 हजार उड़ा ले गए चोर

पंचकूला में रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट के घर चोरी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panchkula theft news: पंचकूला के पिंजौर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। वारदात मॉडल टाउन निवासी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट सुरिंद्र पाल मेहरा के घर हुई। सुरिंद्र पाल अपनी पत्नी पवन मेहरा के साथ रहते हैं और दोनों 20 सितंबर की शाम घर पर ताला लगाकर बिटना रोड स्थित अपनी बेटी के घर गए थे। दंपती शनिवार 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वापस लौटा तो चोरी का पता चला। चोर घर के अंदर घुसने के बाद कमरों की अलमारियों और लोहे के बक्से तक पहुंचे और जाते समय CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर ले गए, ताकि घर के अंदर की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ न लग सके।

 

विज्ञापन

 

लॉबी के दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी मिली

सुरिंद्र पाल मेहरा ने पुलिस को बताया कि घर लौटने पर उन्होंने पहले मेन गेट और कैंची गेट का ताला खोला। अंदर जाने पर सीढ़ियों की तरफ से लॉबी में आने वाले दरवाजे का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली। इसके बाद जब दंपती घर के अंदर पहुंचा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉकर और लोहे के बक्से के ताले भी टूटे हुए थे। जांच के बाद पता चला कि चोर घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपए नकद ले गए हैं।

चोरी के बाद चोरों ने सिर्फ जेवर और नकदी ही नहीं उठाई, बल्कि घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़ लिया। इससे आशंका है कि चोर घर में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग को पुलिस के सबूत के तौर पर इस्तेमाल होने से रोकना चाहते थे। सुरिंद्र पाल ने बताया कि अब वह आसपास के मकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाकर पेनड्राइव में पुलिस को सौंपेंगे। इससे पुलिस को चोरों के आने-जाने और वारदात के समय उनकी गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सकता है।

 

 

फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से जुटाए सबूत

घर में चोरी का पता चलने के बाद सुरिंद्र पाल ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहले आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पिंजौर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। सूचना मिलने पर सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सिपाही राहुल कुमार की टीम ने घर के अंदर से अज्ञात आरोपियों के फिंगरप्रिंट जुटाए और घटनास्थल की फोटोग्राफी भी करवाई।

पिंजौर थाना के जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट और आसपास की CCTV फुटेज को अहम सुराग माना जा रहा है। जांच अधिकारी मनदीप ने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।