Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने थापली रोड पर पशुओ को पहनाई रिफ्लेक्टर बेल्ट, वाहन चालक व लावारिश पशु होंगे महफूज

VVinita Kohli
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने थापली रोड पर पशुओ को पहनाई रिफ्लेक्टर बेल्ट, वाहन चालक व लावारिश पशु होंगे महफूज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रायपुर रानी: पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर घुमने वाले लावारिश पशुओ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल को आगे बढ़ाते हुए थापली रोड पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक और उनकी पूरी टीम ने आज पंचकूला से खंड रायपुर रानी के मोरनी वाया थापली रोड पर गश्त कर सभी लावारिश पशुओं को ढूंढा और उन्हें रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाए। हमारी टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि बेल्ट सही तरीके से लगे हों और पशुओं को असुविधा न हो।

उन्होने आगे बताया कि हाईवे पर अचानक पशुओं के आ जाने से सड़क हादसों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी घटनाओं में न केवल वाहन चालकों की जान को ख़तरा होता है बल्कि बेसहारा पशु भी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि रात के समय दूर से ही वाहन चालकों को पशु स्पष्ट नजर आ सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। इससे पहले भी पुलिस ने कालका-शिमला हाईवे व पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर लावारिश पशुओ को रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई थी जिसे स्थानीय लोगो ने काफी सराहा था।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।