Panipat Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर 13-17 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 33 वर्षीय टूर एंड ट्रैवल संचालक लोकेश उर्फ सौरव की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (Panipat Housing Board colony news) परिजनों ने लोकेश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला पर गहरी साजिश का आरोप लगाते हुए उसे खाने या पीने में जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
कई साल से परिवार से कटा हुआ था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक लोकेश मूल रूप से पानीपत के ही नूरवाला इलाके का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला के साथ रह रहा था। (live-in partner allegation Panipat)
परिजनों ने बताया कि करीब 12 साल पहले लोकेश की शादी हुई थी और उसकी एक 10 साल की बेटी भी है, जो फिलहाल नूरवाला में अपने दादा-दादी के साथ ही रहती है। परिजनों का आरोप है कि उस महिला के संपर्क में आने के बाद से लोकेश और उसकी पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा था, जो बाद में तलाक तक पहुंच गया। तलाक के बाद से लोकेश अपने परिवार से अलग होकर उसी महिला के साथ रहने लगा था।
अस्पताल में हुई मौत, सुबह मिली परिजनों को भनक
परिजनों ने बताया कि बीती रात अचानक लोकेश की तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि रात के वक्त हुए इस घटनाक्रम की भनक परिजनों को तुरंत नहीं दी गई। अगली सुबह जब परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास हालत में परिजन तुरंत अस्पताल के शवगृह पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल लोकेश की मौत किन परिस्थितियों में और किन कारणों से हुई है, यह पूरी तरह साफ नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तरफ से लगाए गए आरोपों के आधार पर गहनता से छानबीन की जा रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

