Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Panipat Kiyansh Swimming: पानीपत के 11 वर्षीय कियांश का कमाल, दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जीता स्विमिंग ब्रॉन्ज मेडल

Panipat Kiyansh Swimming: पानीपत के 11 वर्षीय कियांश का कमाल: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जीता स्विमिंग ब्रॉन्ज मेडल

पानीपत के 11 वर्षीय कियांश का कमाल: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में जीता स्विमिंग ब्रॉन्ज मेडल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat Kiyansh Swimming: पानीपत की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (असंध रोड) के रहने वाले 11 साल के तैराक कियांश सेठी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में 23 अगस्त 2026 को आयोजित स्टेट लेवल स्विमिंग चैंपियनशिप में कियांश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। दिल्ली-एनसीआर से आए 23 धाकड़ तैराकों के कड़े मुकाबले के बीच कियांश ने अपनी सटीक तकनीक और रफ्तार के दम पर पोडियम पर तीसरा स्थान पक्का किया।

3 गोल्ड के बाद अब स्टेट लेवल पर दिखाया दम

विज्ञापन

बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में छठी कक्षा के छात्र कियांश बेहद कम उम्र से ही स्विमिंग पूल में पसीना बहा रहे हैं। पिछले करीब 3 साल से नियमित अभ्यास कर रहे कियांश इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित स्पर्धाओं में अपनी चमक बिखेर चुके हैं। इसी महीने 3 और 4 अगस्त 2026 को आयोजित एक अन्य तैराकी प्रतियोगिता में उन्होंने एक साथ 3 गोल्ड मेडल जीतकर सनसनी मचा दी थी। इसके अलावा फेडरेशन की प्रतियोगिताओं में भी वे कांस्य पदक पर कब्जा जमा चुके हैं। कियांश के पिता विशाल सेठी शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर हैं और दो भाइयों में कियांश बड़े हैं।

कोच प्रदीप सिरोही के मार्गदर्शन में निखर रही है प्रतिभा

कियांश की इस सफलता के पीछे उनके कोच प्रदीप सिरोही की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का बड़ा हाथ है। कोच के निर्देशन में कियांश खासतौर पर बैक स्ट्रोक तकनीक को और मजबूत करने के लिए रोजाना घंटों अभ्यास करते हैं। कियांश की इस नई उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

पिता विशाल सेठी और कोच प्रदीप का कहना है कि कियांश की नजरें अब आगामी नेशनल चैंपियनशिप पर टिकी हैं। उनका अंतिम लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और पानीपत का नाम रोशन करना है।

यह भी पढ़ें– Karnal News: करनाल में पुलिस को चकमा, ब्याना चौकी की दीवार लांघकर भागा भगोड़ा आरोपी रिंकू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अवर्गीकृत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।