Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: भतीजे के प्यार में अंधी पत्नी ने पार की क्रूरता की हदें, कीटनाशक पिलाकर पति की हत्या

AAmandeep Singh
Panipat News: भतीजे के प्यार में अंधी पत्नी ने पार की क्रूरता की हदें, कीटनाशक पिलाकर पति की हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत के गढ़सरनाई गांव में बीती 7 जून की रात जो कुछ हुआ, उसने एक बार फिर सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। मदन नाम के शख्स की चारपाई पर मिली लथपथ लाश के मामले में पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। जिस पत्नी को मदन का हमसफर होना था, वही उसकी मौत की सौदागर निकली। थाना सेक्टर-13/17 की पुलिस टीम ने जब कड़ियों को आपस में जोड़ा, तो मदन की पत्नी पिंकी और उसके जेठ के लड़के विशाल के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया। इसी अवैध रिश्ते के रास्ते में रोड़ा बन रहे मदन को हमेशा के लिए हटाने की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश रची गई थी।

रात ढाई बजे फोन और मां की आंखों के सामने बिखरा संसार

विज्ञापन

इस सनसनीखेज वारदात की पटकथा 7 जून की रात को लिखी गई। मदन की मां केला देवी ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। देर रात करीब ढाई बजे मदन के ही फोन से केला देवी के पास एक कॉल आई, जिसमें उनके पोते ने रोते हुए कहा कि ‘पापा कुछ बोल नहीं रहे हैं।’ बदहवास मां जब अपने बड़े बेटे राजेंद्र को लेकर मौके पर पहुंची, तो बरामदे की खाट पर मदन का बेजान शरीर पड़ा था, जिसके सिर और बदन पर चोटों के गहरे निशान थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच का दायरा बढ़ाया।

खीर में जहर और छत के रास्ते मौत का एंट्री पास

जांच के दौरान पुलिस की सुई जब मृतक की पत्नी पिंकी पर घूमी, तो सख्ती से हुई पूछताछ में वह टूट गई और गुनाह की पूरी दास्तान बयां कर दी। पिंकी के मुताबिक, मदन अक्सर शराब के नशे में उसके और बच्चे के साथ मारपीट करता था। इसी बीच उसका झुकाव अपने भतीजे विशाल की तरफ हो गया। मदन को जब इस बात की भनक लगी तो उसने कुछ दिन पहले विशाल को जमकर पीटा भी था। बस इसी बात का बदला लेने के लिए दोनों ने खौफनाक प्लान बनाया। 7 जून की रात पिंकी ने मदन के लिए खास तौर पर खीर बनाई और उसमें नींद की ढेरों गोलियां मिला दीं। मदन के बेहोश होते ही रात करीब 12:30 बजे विशाल छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुआ।

तड़पता रहा पति, रोने का स्वांग रचती रही पत्नी

दोनों ने मिलकर पहले बेसुध मदन के हाथ-पैर चारपाई से बांधे। इसके बाद विशाल ने मदन का मुंह भींच लिया और पिंकी ने उसके हलक में जहरीला कीटनाशक उड़ेल दिया। जहर अंदर जाते ही मदन तड़पने लगा और उसने खुद को छुड़ाने की आखिरी कोशिश की, लेकिन तभी विशाल ने पास पड़े लोहे के भारी पाइप से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और अंत में गला घोंटकर उसकी सांसें हमेशा के लिए रोक दीं। वारदात को अंजाम देकर विशाल फरार हो गया और इधर पिंकी ने सुबह किसी को शक न हो, इसलिए मगरमच्छ के आंसू रोना शुरू कर दिया। उसने ही अपने मासूम बेटे से कहकर ताऊ को फोन करवाया ताकि मामला महज बीमारी और अचानक हुई मौत का लगे।

पुलिस रिमांड में खुलेगा और राज

डीएसपी सतीश वत्स ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, लोहे का पाइप और कीटनाशक की बोतल बरामद कर ली गई है। कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने आरोपी पत्नी पिंकी को सीधे जेल भेजने के आदेश दिए हैं, वहीं वारदात में सीधे तौर पर शामिल रहे विशाल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में क्या कोई और भी मददगार शामिल था।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।