Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Crime News: पानीपत में हैवानियत: दीवार फांदकर घर में घुसा पड़ोसी, आंगन में सो रही 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

AAmandeep Singh
पानीपत में हैवानियत: दीवार फांदकर घर में घुसा पड़ोसी, आंगन में सो रही 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज के सुरक्षित होने के दावों की पोल खोल दी है। यहाँ एक मासूम बच्ची अपने ही घर के आंगन में महफूज नहीं रह सकी। 22 अप्रैल की काली रात एक पड़ोसी युवक के सिर पर हैवानियत इस कदर सवार हुई कि उसने मर्यादा की सारी दीवारें लांघ दीं।

परिजनों के मुताबिक, उस रात पूरा परिवार अंदर सो रहा था और 11 साल की बेटी आंगन में गहरी नींद में थी। इसी बीच आरोपी दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

खौफ के साये में रही मासूम, बिगड़ी तबीयत तो टूटा सब्र

दरिंदगी करने के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। दरिंदे के खौफ और मौत की धमकी के आगे मासूम इस कदर सहम गई कि वह रात भर चुपचाप आंसू बहाती रही।

अगले दिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे असहनीय दर्द हुआ, तो परिजनों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ। माँ के कुरेदने पर बच्ची फफक-फफक कर रो पड़ी और उस रात की पूरी दास्तां बयां कर दी।

दहशत में इलाका, पुलिस की छापेमारी जारी

इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्सा और दहशत का माहौल है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पानीपत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सवाल अब भी वही है कि आखिर समाज के बीच छुपे ऐसे भेड़ियों से मासूमों को कैसे बचाया जाए?

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।