Breaking News
Nuh ACB Raid: नूंह पुलिस लाइन में ACB का छापा, ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेता होमगार्ड रंगे हाथों गिरफ्तारYamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगीRewari Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो ट्रालों में जोरदार भिड़ंत, आग में जिंदा जला चालकAmbala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकूRohtak Murder Case: रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तारNuh ACB Raid: नूंह पुलिस लाइन में ACB का छापा, ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेता होमगार्ड रंगे हाथों गिरफ्तारYamunanagar D9 Online Business Fraud: यमुनानगर में पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, 3 से 4 साल में पैसे तीन गुना करने का झांसा देकर 15.50 लाख की ठगीRewari Highway Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो ट्रालों में जोरदार भिड़ंत, आग में जिंदा जला चालकAmbala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकूRohtak Murder Case: रोहतक में गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में छिपा आरोपी पति गिरफ्तार

Panipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटी

AAmandeep Singh
Panipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटी

गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panipat News: पानीपत के गोहाना बाईपास के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीया महिला शिक्षिका की जान चली गई। रोजाना की तरह अपने घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकलीं शिक्षिका को एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका स्कूटी समेत बस के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गईं।

आसपास मौजूद राहगीरों ने जब यह मंजर देखा तो रोको-रोको का शोर मचाकर किसी तरह बस को रुकवाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोग शिक्षिका को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां तैनात डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

हाल ही में सीखी थी स्कूटी, मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी शीतल के रूप में हुई है, जो छिछड़ाना स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। अस्पताल पहुंचे उनके पति सुमित कुमार ने बिलखते हुए बताया कि स्कूल आने-जाने की सहूलियत के लिए शीतल ने कुछ ही दिनों पहले स्कूटी चलाना सीखा था और नई स्कूटी खरीदी थी। मृतका अपने पीछे एक छोटी बेटी को छोड़ गई है।

पति के मुताबिक, शुक्रवार सुबह शीतल हमेशा की तरह अपनी स्कूटी से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह न्यू मुखीजा कॉलोनी की सड़क से निकलकर गोहाना बाईपास मुख्य मार्ग पर पहुंचीं, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय वहां से गुजर रही एक परिचित महिला ने शीतल को पहचाना और तुरंत परिजनों को हादसे की इत्तिला दी।

बाईपास पर चल रहा निर्माण कार्य, घंटे भर ठप रहा यातायात

घटनास्थल वाले मार्ग पर इन दिनों सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसकी वजह से वहां अक्सर गाड़ियों की रफ्तार धीमी ही रहती है। इसके बावजूद तेज रफ्तार बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। हादसे के तुरंत बाद बाईपास पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए और भीषण जाम की स्थिति बन गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें– Panipat Theft News: पानीपत में बेखौफ चोरों का कहर, कानड़ी और कुलदीप नगर में दो मकानों से लाखों के जेवर पार

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।