Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Panipat News: पानीपत में जाटल रोड पर बाथमेट फैक्ट्री जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान, 4 मजदूरों की बची जान

Panipat News: पानीपत में जाटल रोड पर बाथमेट फैक्ट्री जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान, 4 मजदूरों की बची जान

पानीपत में जाटल रोड पर बाथमेट फैक्ट्री जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Panipat News: वस्त्र नगरी पानीपत के जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाथमेट (Bathmat) बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया।

इस हादसे में फैक्ट्री की बिल्डिंग, कीमती मशीनरी और अंदर रखा लाखों रुपये का तैयार बाथमेट मटेरियल जलकर पूरी तरह राख हो गया। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक प्राथमिक आकलन में करीब 60 से 70 लाख रुपये के माल के साथ-साथ इमारत व मशीनों को मिलाकर कुल नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन

सुबह 5 बजे धुएं से खुली मजदूरों की नींद, मालिक को दी सूचना

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से में बने कमरों में चार मजदूर सो रहे थे। सुबह करीब 5 से 5:15 बजे के बीच अचानक उन्हें जलने की गंध और धुएं से घुटन महसूस हुई। जब मजदूरों ने बाहर झांककर देखा तो नीचे पूरी फैक्ट्री में आग फैल चुकी थी।

मजदूरों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत नीचे भागकर अपनी जान बचाई और फैक्ट्री मालिक संदीप कुमार को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे और डायल 112 के साथ-साथ दमकल विभाग को सूचित किया।

सभी स्टेशनों से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां, 2 घंटे में पाया काबू

मामले की संवेदनशीलता और आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत ‘मेजर फायर’ घोषित किया। पानीपत के दमकल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सुबह 5:20 बजे के करीब जाटल रोड की कश्यप कॉलोनी में आग की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद शहर के सभी स्टेशनों से फायर टेंडरों को मौके के लिए रवाना किया गया।

दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और आसपास की इमारतों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया।

शार्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की आशंका, जांच में जुटे अधिकारी

फैक्ट्री मालिक संदीप कुमार का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में निर्यात और स्थानीय बाजार के लिए तैयार किया गया 60 से 70 लाख रुपये का बाथमेट स्टॉक रखा हुआ था।

दमकल अधिकारियों के अनुसार आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक दृष्टि से शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। गनीमत यही रही कि चारों मजदूर समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें– चुहड़पुर कलां में रोडवेज की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, हाईवे ठप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।