Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सपा को बदनाम करने वाले गाने को लेकर पार्टी प्राथमिकी दर्ज कराएगी : अखिलेश यादव

JJagmarg Desk
सपा को बदनाम करने वाले गाने को लेकर पार्टी प्राथमिकी दर्ज कराएगी : अखिलेश यादव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा को बदनाम करने वाले गाने के खिलाफ उनकी पार्टी प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

अखिलेश ने यहां सपा के राज्य मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर सपा को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गाना उनकी पार्टी की छवि खराब करने के लिए एक राजनीतिक अभियान के तहत जारी किया गया।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा, समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पार्टी को बदनाम करने के लिए एक गाना जारी किया गया है और हम इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सपा प्रमुख ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक स्क्रीन पर यह गाना भी चलवाया जिसके बोल यह इशारा कर रहे थे कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में वापस आई तो गुंडागर्दी बढ़ जाएगी। हालांकि, गाने में भारतीय जनता पार्टी अथवा सरकार से कोई सीधा लिंक साफ तौर पर नहीं दिखाया गया था।

इस बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी अभी भी प्राथमिकी दर्ज करायेगी और देखेगी कि गाना बनाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गयी, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह काम किसके संरक्षण में हो रहा है।

भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने होली के विषय पर एक गाना जारी किया था, जिसमें सपा और अखिलेश यादव पर मजाक उड़ाया गया।

कथित वीडियो में यादव जैसा मास्क पहने एक व्यक्ति दिखाया गया था। इस गाने पर पहले जवाब देते हुए यादव ने कहा था कि तिवारी ने अपना राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी से शुरू किया था और चूंकि गाना होली से जुड़ा था, इसलिए किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा था कि अगर समाजवादी पार्टी भी ऐसा गाना जारी करती है, तो किसी को बुरा नहीं लगना चाहिए।

कुछ दिनों बाद, समाजवादी पार्टी ने तिवारी जैसा मास्क पहने एक व्यक्ति का एक छोटा वीडियो गाना जारी किया, जिसमें उनके राजनीतिक सफर का मज़ाक उड़ाया गया और आरोप लगाया गया कि उन्हें उनकी पार्टी में साइडलाइन कर दिया गया और दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।