Breaking News
Jind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाईसुप्रीम कोर्ट ने BNSS की धारा 163 पर सुनवाई से किया इनकार, धारा 172 पर केंद्र को नोटिसBollywood News: अजय देवगन को बड़ा झटका, जुहू वाले बंगले पर बीएमसी ने चलाया हथौड़ा, अनधिकृत निर्माण ढहायाParvinder Singh Jhota : अमृतसर के केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की तस्वीरJind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाईसुप्रीम कोर्ट ने BNSS की धारा 163 पर सुनवाई से किया इनकार, धारा 172 पर केंद्र को नोटिसBollywood News: अजय देवगन को बड़ा झटका, जुहू वाले बंगले पर बीएमसी ने चलाया हथौड़ा, अनधिकृत निर्माण ढहायाParvinder Singh Jhota : अमृतसर के केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की तस्वीर

Pathankot Crime : पठानकोट में 52 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार 

hharpreet singh
शेयर करें
Pathankot Crime : पठानकोट में 52 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार 

पठानकोट में 52 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार 

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Pathankot Crime :  पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पठानकोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अमृतसर से बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो शातिर नशा तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से 52 ग्राम से ज्यादा हेरोइन और नशा बेचने से जुटाई गई नकदी बरामद हुई है। इस कार्रवाई से साफ है कि तस्कर अब ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक अपनी सप्लाई पहुंचाने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नहर के पास पुलिस देखकर घबराए, भागने की कोशिश पड़ी भारी

घटना उस वक्त की है जब सदर थाने के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुरिंदर कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ सरकारी वाहन में इलाके में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस पार्टी जब यूबीडीसी नहर रोड पर श्मशान घाट के पास पहुंची, तो सामने से एक ग्रे रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर PB-02-EV-5453) पर दो युवक आते दिखाई दिए। सामने पुलिस की गाड़ी देखकर दोनों के होश उड़ गए और उन्होंने हड़बड़ाहट में बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।

विज्ञापन

फेंक दिया हेरोइन का पैकेट, मुस्तैद पुलिस ने दबोच लिया

भागने की फिराक में बैठे पीछे वाले युवक ने अपनी पैकेट से एक पारदर्शी पॉलीथिन निकालकर जमीन पर फेंक दी। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। जब जमीन पर फेंके गए पैकेट की नारकोटिक ड्रग डिटेक्शन किट से जांच की गई, तो उसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई। तोलने पर पैकेट समेत हेरोइन का वजन 52 ग्राम 38 मिलीग्राम पाया गया। इसके अलावा, आरोपी विशाल उर्फ जोबन की तलाशी लेने पर उसकी जेब से 3,500 रुपये की ड्रग मनी भी हाथ लगी।

तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस, खंगाले जा रहे पुराने रिकॉर्ड

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छा और विशाल उर्फ जोबन के रूप में हुई है, जो दोनों अमृतसर के छहर्टा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव छब्बा के रहने वाले हैं। सदर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27(ए), 61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इनसे गहन पूछताछ कर रही है कि वे अमृतसर में किस बड़े तस्कर से यह खेप लेकर आए थे और पठानकोट में उनका मुख्य खरीदार कौन था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Ludhiana school student molestation : टीचर के कमरे में 16 साल की छात्रा से प्यून ने की गंदी हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पठानकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।