Breaking News
Ateli Mandi News: राता में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, टॉपर छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशिSunny Deol New Movie: सूर्या, अंत से आरंभ तक का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे सनी देओलFaridabad News: 13 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तारTattoo Trend Update: नवरात्र में बदला टैटू का ट्रेंड, पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तस्वीर बनवा रहे युवायूपी के 9.18 लाख किसानों को 493 करोड़ की राहत, योगी बोले- सीधे खातों में पहुंच रहा पैसाAteli Mandi News: राता में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, टॉपर छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशिSunny Deol New Movie: सूर्या, अंत से आरंभ तक का टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में दिखे सनी देओलFaridabad News: 13 लाख की MDMA ड्रग्स के साथ दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तारTattoo Trend Update: नवरात्र में बदला टैटू का ट्रेंड, पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तस्वीर बनवा रहे युवायूपी के 9.18 लाख किसानों को 493 करोड़ की राहत, योगी बोले- सीधे खातों में पहुंच रहा पैसा

Jind Highway Jam: धान खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-पटियाला हाईवे पर लगाया जाम

AAmandeep Singh
Jind Highway Jam: धान खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-पटियाला हाईवे पर लगाया जाम

धान खरीद बंद होने से भड़के किसान, जींद-पटियाला हाईवे पर लगाया जाम

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Jind Highway Jam: हरियाणा के जींद जिले में धान की सरकारी खरीद न होने से सब्र खो चुके किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। धान की बिक्री में आ रही दिक्कतों से नाराज किसानों ने एकत्र होकर जींद-पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया।

अचानक लगे इस जाम की वजह से हाईवे पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। (Jind Patiala highway jam) किसानों का आरोप है कि मंडियों में बैठी खरीद एजेंसियां धान में नमी ज्यादा होने की आड़ लेकर फसल खरीदने से कतरा रही हैं, जिससे किसानों की उपज खुले आसमान तले सड़ने को मजबूर है।

विज्ञापन

मंडियों में टालमटोल से नाराज किसानों का प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूले

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलते हुए कहा कि वे कई दिनों से मंडियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

नमी के नाम पर उन्हें टहलाया जा रहा है और कुछ जगहों पर आढ़तियों द्वारा अनियमितताओं की बातें भी सामने आ रही हैं। जाम की खबर मिलते ही उचाना थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके के लिए रवाना होना पड़ा।

एसडीएम सुमन यादव ने संभाला मोर्चा, रिश्वत मांगने वाले आढ़तियों के नाम पूछे

स्थिति बिगड़ती देख उचाना की एसडीएम सुमन यादव (Uchana SDM Suman Yadav) खुद हाईवे पर पहुंचीं और किसानों के साथ सीधा संवाद किया। किसानों की शिकायतें सुनने के बाद एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “मैं पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। अगर आपके धान में 17 प्रतिशत तक नमी है तो उसकी खरीद हर हाल में होगी।

अगर कोई भी आढ़ती या एजेंसी का नुमाइंदा मना करता है, तो सीधे मुझे बताएं।” (Jind mandi paddy purchase issue)  इसके साथ ही एसडीएम ने किसानों से साफ लफ्जों में पूछा कि कौन सा आढ़ती उनसे पैसे मांग रहा है, वे उसका नाम बताएं ताकि तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। एसडीएम के इस कड़े और सीधे आश्वासन के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने जाम खत्म करने पर सहमति जताई।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।