Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

लुधियाना जेल में कैदियों के उत्पात मचाने, अधीक्षक पर ईंट से हमला करने के एक दिन बाद शांति बहाल

VVinita Kohli
लुधियाना जेल में कैदियों के उत्पात मचाने, अधीक्षक पर ईंट से हमला करने के एक दिन बाद शांति बहाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय कारागार में कैदियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में जेल अधीक्षक समेत कई लोगों के घायल होने के एक दिन बाद बुधवार को शांति बहाल हो गई। सूत्रों के अनुसार, करीब 200 कैदियों ने एक बैरक के पास पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। जेल परिसर के बाहर मौजूद लोगों ने दावा किया कि जेल परिसर के अंदर से लगभग 20 मिनट तक सायरन की आवाज सुनाई देती रही। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर शाम को हुई जब कैदियों के बीच किसी मुद्दे पर हाथापाई हो गई और जल्द ही विवाद बढ़ गया। उन्होंने बताया कि झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहे जेल अधिकारियों पर भी कैदियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। जेल अधीक्षक कुलवंत सिद्धू के सिर पर एक कैदी ने कथित तौर पर ईंट मार दी जिससे वह बेहोश हो गए। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

घटना में जेल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगजीत सिंह, एक थाना प्रभारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान भी घायल हुए हैं। कुछ कैदी भी जख्मी हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-पूर्व) सुमित सूद ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वास्तव में क्या हुआ था। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात हुई इस घटना की जानकारी पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को दे दी गई है और उन्होंने जेल प्राधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा मंगलवार को भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। इसी जेल में 2019 में भी कैदियों के बीच झड़प हुई थी।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।