Breaking News
पंजाब की राजनीति में अमनदीप कौर की एंट्री, जग्गू भगवानपुरिया टीम से चुनाव लड़ने की घोषणाLock Upp Fame Akanksha Choudhary: पुणे के नवरात्रि इवेंट में एक्ट्रेस आकांक्षा चौधरी के साथ किडनैपिंग की कोशिश, वीडियो वायरलTiger Shroff Firing: पानीपत का डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक बना गैंगस्टर, टाइगर श्रॉफ मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े गुर्गेअमित शाह आज पंजाब में: झोटा के परिवार से मिलेंगे, मुलाकात पर एक्शन कमेटी को आपत्तिYamunanagar News: जगाधरी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या करने वाला आरोपी दबोचापंजाब की राजनीति में अमनदीप कौर की एंट्री, जग्गू भगवानपुरिया टीम से चुनाव लड़ने की घोषणाLock Upp Fame Akanksha Choudhary: पुणे के नवरात्रि इवेंट में एक्ट्रेस आकांक्षा चौधरी के साथ किडनैपिंग की कोशिश, वीडियो वायरलTiger Shroff Firing: पानीपत का डंकी रूट से अमेरिका पहुंचा युवक बना गैंगस्टर, टाइगर श्रॉफ मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े गुर्गेअमित शाह आज पंजाब में: झोटा के परिवार से मिलेंगे, मुलाकात पर एक्शन कमेटी को आपत्तिYamunanagar News: जगाधरी मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या करने वाला आरोपी दबोचा

Pehowa Road Accident: पिहोवा कैथल रोड पर क्रेटा कार ने बाइक सवार छात्र को कुचला, दशहरे की छुट्टियां मनाने आया था घर

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Pehowa Road Accident: पिहोवा कैथल रोड पर क्रेटा कार ने बाइक सवार छात्र को कुचला, दशहरे की छुट्टियां मनाने आया था घर

पिहोवा कैथल रोड पर क्रेटा कार ने बाइक सवार छात्र को कुचला, दशहरे की छुट्टियां मनाने आया था घर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Pehowa Road Accident: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कैथल रोड पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के 19 वर्षीय सेकेंड ईयर के MBBS छात्र मनन की मौके पर ही मौत हो गई। मनन दशहरे का त्योहारी अवकाश मनाने के लिए शनिवार रात ही अपने घर लौटे थे। इस अचानक हुए हादसे से न सिर्फ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, बल्कि पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

धर्मकांटा से लौटते वक्त हुआ हादसा

विज्ञापन

मृतक के चाचा सिद्धार्थ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मनन किसी काम के सिलसिले में पिहोवा अनाज मंडी से धर्मकांटा की तरफ गए थे। वहाँ से अपना काम निपटाकर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी कैथल रोड पर सदर थाना पिहोवा के मोड़ के पास पहुँचे। इसी दौरान पिहोवा चौक की तरफ से बेहद तेज गति में आ रही एक क्रेटा कार ने पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ने के लिए अचानक कट मार दिया। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे मनन की बाइक से जा टकराई।

सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत

टक्कर इतनी भयानक थी कि मनन बाइक से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे अज्ञानावरस्था में सड़क पर तड़पने लगे। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अरुणाय गाँव के पूर्व सरपंच का बेटा था मनन

मनन का परिवार पिहोवा के मॉडल टाउन में रहता है, हालांकि उनके पिता दीपक कुमार मूल रूप से अरुणाय गाँव के रहने वाले हैं और वे गाँव के सरपंच भी रह चुके हैं। दीपक कुमार की पिहोवा अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है, जबकि उनके बड़े भाई मयंक कुरुक्षेत्र रोड पर हार्डवेयर का व्यवसाय संभालते हैं। मेधावी छात्र मनन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पिहोवा के ही एक निजी स्कूल से पूरी की थी। उन्होंने नीट (NEET) की कठिन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 636वीं रैंक हासिल की थी और कुरुक्षेत्र व कैथल जिले में टॉप किया था।

त्योहार की खुशियाँ मातम में बदलीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

चाचा प्रवीन कुमार ने नम आँखों से बताया कि मनन शनिवार देर रात को ही छुट्टी लेकर घर पहुँचे थे। देर रात आने के कारण परिवार के किसी सदस्य की उनसे ढंग से मुलाकात नहीं हो पाई थी। सुबह जब वे घर से निकले थे, तो बस उनकी एक झलक ही देख पाए थे। धान के सीजन और चुनावी व्यस्तताओं के चलते घर के सभी लोग अपने कामों में जुटे थे, इसलिए मनन के साथ बैठकर सुकून से दो बातें तक नहीं हो पाईं। किसी को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि सुबह के वक्त दिखाई दिया वह चेहरा उनके जीवन का आखिरी साबित होगा।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर दर्ज किया केस

घटना की सूचना मिलते ही पिहोवा सिटी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसएचओ सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस को एक निजी अस्पताल से छात्र की मौत की सूचना मिली थी। मृतक के चाचा सिद्धार्थ के बयां दर्ज कर लिए गए हैं। उनकी शिकायत और मौके पर मिले कार नंबर (HR-70H-9415) के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप चुकी है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी देखें – हरियाणा में बदलने लगा मौसम का मिजाज, दिन में तेज धूप और रात में बढ़ी ठंडक, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।