Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एआई समिट में प्रदर्शन बेहद शर्मनाक: रेखा गुप्ता

JJagmarg Desk
एआई समिट में विरोध प्रदर्शन बेहद शर्मनाक: रेखा गुप्ता
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया और कहा कि जब भी देश अपनी क्षमता का प्रदर्शन करता है तो कांग्रेस बाधा बनकर खड़ी हो जाती है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ आज भविष्य की दिशा तय कर रहा है, और कांग्रेस द्वारा किया गया तमाशा बेहद शर्मनाक है।

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के विरोध में शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक हॉल में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। युवा कांग्रेस से जुड़े प्रदर्शनकारी हॉल नंबर-5 के अंदर मार्च करते हुए पहुंचे। वे सफेद टी-शर्ट पहने या पकड़े हुए थे, जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, तथा उन पर “इंडिया यूएस ट्रेड डील”, “एपस्टीन फाइल्स” और “पीएम इज़ कम्प्रोमाइज्ड” जैसे नारे लिखे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने टी-शर्ट भी उतार दी थी।

विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें तुरंत वहां से हटाकर तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। किसी को भी कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा कि जब भी देश अपना सामर्थ्य दिखाता है या कोई बड़ा वैश्विक आयोजन होता है, कांग्रेस को जैसे मरोड़ उठने लगती है और वह बाधा बनकर खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने आज जो हुड़दंग मचाया गया, वह भारत की साख बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी का नकारात्मक नेतृत्व एक सोची समझी रणनीति के तहत देश की छवि धूमिल करने पर उतारू दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कृत्य हर उस भारतीय को शर्मिंदा करने वाला है जो देश की प्रगति पर गर्व करता है। गुप्ता ने कहा कि जनता देख रही है कि एक ओर भारत ‘टेक्नोलॉजी पावर हाउस’ बन रहा है, दूसरी ओर कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति का स्मारक और सड़कछाप तमाशों की खबर बनकर रह गई है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।