Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पीजीआई के डॉक्टरों ने हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर को दी नई जिंदगी, जटिल स्पाइन सर्जरी से बची जान

VVinita Kohli
पीजीआई के डॉक्टरों ने हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर को दी नई जिंदगी, जटिल स्पाइन सर्जरी से बची जान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग हादसे में गंभीर रूप से घायल हॉलीवुड के प्रसिद्ध सिनेमैटोग्राफर जार्ज रिचमंड को पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने समय रहते जटिल स्पाइन सर्जरी कर नई जिंदगी दी। डॉक्टरों की तत्परता से न सिर्फ उनकी जान बची, बल्कि लकवे के गंभीर खतरे को भी टाल दिया गया। 54 वर्षीय जार्ज रिचमंड नौ जून को कुल्लू के देव टिब्बा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के दौरान करीब 25 फीट की ऊंचाई से गिर गए थे। हादसे में उनकी गर्दन की हड्डियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे हाथ-पैरों की ताकत लगभग समाप्त हो गई थी। साथ ही सांस नियंत्रित करने वाली नसों पर भी खतरा मंडरा रहा था।

हादसे के बाद भारतीय वायुसेना और ब्रिटिश दूतावास के सहयोग से विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर पीजीआई के एडवांस ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जांच में गर्दन की सी-5 और सी-6 वर्टिब्रा के खिसकने और स्पाइनल कॉर्ड पर गंभीर दबाव की पुष्टि हुई। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज एवं वरिष्ठ आर्थोपेडिक स्पाइन सर्जन डॉ. विशाल कुमार के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत सर्जरी की। ऑपरेशन के दौरान हड्डियों को सही स्थिति में लाकर टाइटेनियम प्लेट और विशेष स्क्रू की मदद से स्थिर किया गया। फिलहाल जार्ज रिचमंड पीजीआई के आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से रिकवरी की संभावनाएं बेहतर हुई हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।