Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Pinjore News: पिंजौर में दिल दहलाने वाली वारदात, बुटीक में महिला की गला काटकर हत्या, मरने से पहले डायरी में लिखा पति का नाम

Pinjore News: पिंजौर में दिल दहलाने वाली वारदात, बुटीक में महिला की गला काटकर हत्या, मरने से पहले डायरी में लिखा पति का नाम

पिंजौर में दिल दहलाने वाली वारदात, बुटीक में महिला की गला काटकर हत्या, मरने से पहले डायरी में लिखा पति का नाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Pinjore News: हरियाणा के पिंजौर इलाके में दिनदहाड़े एक महिला की दर्दनाक हत्या से हड़कंप मच गया है। रौनक होटल के सामने वाली गली में स्थित एक बुटीक के भीतर घुसकर अज्ञात हमलावर ने बुटीक संचालक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली राजेंद्र कौर के रूप में हुई है। लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले महिला ने जो डायरी में लिखा, उसने इस हत्या के पीछे के पारिवारिक विवाद की परतें खोल दी हैं।

तड़पती हुई बाहर निकली महिला, बाइक सवार की मदद से पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन

घटना की आपबीती सुनाते हुए राजू नामक व्यक्ति ने बताया कि कुछ स्थानीय महिलाओं ने उन्हें गली में एक महिला के खून से लथपथ पड़े होने की जानकारी दी। महिला उस वक्त बेहद गंभीर हालत में डायरी में कुछ लिखने की कोशिश कर रही थी। स्थिति की नजाकत को देखते हुए राजू ने तुरंत एक राहगीर बाइक सवार की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि जब महिला को इमरजेंसी में लाया गया, तब उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था और वह अचेत अवस्था में थी। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया और प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर: शटर गिराकर भागा आरोपी

वारदात की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वही शख्स बुटीक का शटर बाहर से बंद करके तेजी से निकलता नजर आ रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र कौर ने खुद किसी तरह अंदर से शटर उठाया और तड़पते हुए बाहर निकलीं।

“मुझे मारने वाला पति है…” डायरी के पन्ने से खुलेगा कत्ल का राज

पुलिस को मौके से महिला की एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें बेहद मार्मिक और चौंकाने वाला संदेश लिखा है। डायरी के पन्ने पर लिखा था— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प। वह, सास, मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू और मेरा देवर हैं।”

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेंद्र कौर का अपने पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक रंजिश और कत्ल का लग रहा है। डायरी में लिखे सुसाइड नोट/बयान और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Karnal News: करनाल में पुलिस को चकमा, ब्याना चौकी की दीवार लांघकर भागा भगोड़ा आरोपी रिंकू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।