Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Playground Season 5: प्लेग्राउंड 5 में मचा बवाल, एल्विश यादव का तेजस्वी प्रकाश पर आरोप, बोले- मेरे खिलाफ कर रही हैं गैंगअप

GGaganpreet Kaur
Playground Season 5: प्लेग्राउंड 5 में मचा बवाल, एल्विश यादव का तेजस्वी प्रकाश पर आरोप, बोले- मेरे खिलाफ कर रही हैं गैंगअप

प्लेग्राउंड 5 में मचा बवाल, एल्विश यादव का तेजस्वी प्रकाश पर आरोप, बोले- मेरे खिलाफ कर रही हैं गैंगअप

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Playground Season 5: युवाओं के पसंदीदा रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ का पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। शो की शुरुआत में मेंटर की कुर्सियों पर बैठकर एक-दूसरे का साथ देने वाले एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश अब आमने-सामने आ गए हैं। बीते कुछ एपिसोड्स से दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही थी, लेकिन अब यह लड़ाई सेट के कैमरे से निकलकर एल्विश के निजी व्लॉग तक पहुंच गई है। एल्विश ने तेजस्वी पर आरोप लगाया है कि वह दूसरे मेंटर आरुष भोला के साथ मिलकर उनके खिलाफ गुटबाजी (गैंगअप) कर रही हैं।

एल्विश यादव ने हाल ही में जारी अपने व्लॉग में प्लेग्राउंड 5 के सेट का पर्दे के पीछे का माहौल फैंस के सामने रखा। वीडियो में जैसे ही एल्विश सेट पर दाखिल होते हैं, पीछे से तेजस्वी प्रकाश की आवाज सुनाई देती है। इस पर चुटकी लेते हुए एल्विश कहते हैं, “कैमरा इसके ऊपर क्यों है, अब मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता।” इसके बाद मेंटर चेयर पर अकेले बैठे एल्विश दूर खड़े तेजस्वी और आरुष को देखकर कहते हैं कि दोनों उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उन्हें किनारे करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

‘मेरे औरा से डर रहे हैं दोनों’— साइडलाइन किए जाने पर छलका एल्विश का दर्द

अपने व्लॉग में एल्विश ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “इन दोनों ने मेरे खिलाफ गैंगअप कर लिया है और मैं इसे झेल रहा हूं। यह साफ दिख रहा है कि ये दोनों मुझसे बहुत ज्यादा डर रहे हैं, लेकिन ठीक है… अपना औरा ही ऐसा है।” हालांकि, आगे बातचीत में एल्विश का दर्द भी छलका कि शो के फॉर्मेट और मेंटर्स की रणनीतियों के कारण उन्हें अकेला महसूस कराया जा रहा है।

एल्विश का दावा है कि शो में उन्हें जानबूझकर आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, “पहले मेरे दो मिलियन पॉइंट्स कम किए गए, फिर मुझे किसी कंटेंस्टेंट को चुनने नहीं दिया जा रहा। कोई मेरे लिए बजर नहीं बजा रहा। ऐसा लग रहा है जैसे मुझे पूरी तरह साइडलाइन कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि अकेले-अकेले खेलो। तीन मेंटर्स में से जब दो एक साथ हो जाएंगे तो तीसरे का नुकसान होना लाजमी है।”

शुरुआती दोस्ती के बाद क्यों बिगड़े रिश्ते?

गौर करने वाली बात यह है कि ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ के शुरुआती एपिसोड्स में तेजस्वी और एल्विश की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। दोनों एक-दूसरे की टांग खींचने के साथ-साथ गेम को समझदारी से आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे प्रतियोगिता कठिन होती गई, दोनों के बीच का समीकरण बदल गया। हाल ही में एल्विश ने यह भी दावा किया था कि तेजस्वी उनकी ‘एल्विश आर्मी’ के खौफ में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला इस ‘गैंगअप’ के आरोपों पर क्या पलटवार करते हैं।

यह भी पढ़ें– कान्स 2026 से ऐश्वर्या राय बच्चन का अनदेखा लुक आया सामने, बेज गाउन में ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।