Breaking News
Bollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारBollywood News: पर्सनैलिटी राइट्स केस में दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश, समझौता पूरा न होने पर अमिताभ बच्चन को खुद होना होगा पेशसेक्टर-46 में दुकानदार से गन पॉइंट पर कार लूटी: पलवल में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एनकाउंटर,Haryana News: हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मददPatti Tarn Taran Fraud Death Case : विदेश में बेटी की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दमFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार

Playground Season 5: ‘प्लेग्राउंड 5’ के मंच पर भिड़ीं तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट, जुबानी जंग का वीडियो वायरल

GGaganpreet Kaur
Playground Season 5: 'प्लेग्राउंड 5' के मंच पर भिड़ीं तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट, जुबानी जंग का वीडियो वायरल

‘प्लेग्राउंड 5’ के मंच पर भिड़ीं तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Playground Season 5: ओटीटी की दुनिया का मशहूर गेमिंग रियलिटी शो ‘प्लेग्राउंड सीजन 5’ इन दिनों अपने गेमप्लान से ज्यादा मेंटॉर्स और कंटेस्टेंट्स के बीच के हाई-वोल्टेज ड्रामे की वजह से चर्चा में है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला मेंटॉर की कुर्सियों पर काबिज हैं। शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा रहीं फरहाना भट्ट की एंट्री होते ही माहौल गरमा गया। फरहाना के मंच पर आते ही तेजस्वी प्रकाश के साथ उनकी तीखी तू-तू-मैं-मैं देखने को मिली।

सोशल मीडिया रील्स से शुरू हुआ विवाद, ‘बिग बॉस’ की हार तक पहुंचा

विज्ञापन

जारी प्रोमो में फरहाना भट्ट बेहद बेबाक अंदाज में एंट्री लेती हैं और आते ही तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहती हैं कि वे बहुत समय से सोशल मीडिया पर रील्स बना रही हैं और वायरल हो रही हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी रील आई जो उन्होंने खुद बनाई ही नहीं। फरहाना के इस कटाक्ष पर तेजस्वी प्रकाश भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने तुरंत करारा जवाब देते हुए कहा, “पर फरहाना, जिस शो में आप अपनी रील ढंग से कटवाकर नहीं आईं, वो शो हम दोनों (तेजस्वी और एल्विश) जीत चुके हैं।” तेजस्वी का यह करारा जवाब सुनते ही फरहाना समेत बाकी प्रतियोगी भी हैरान रह गए। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस 15’ और एल्विश यादव ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता रह चुके हैं।

एल्विश यादव और तेजस्वी के बीच भी पहले हो चुकी है तकरार

यह पहला मौका नहीं है जब ‘प्लेग्राउंड 5’ के सेट पर ऐसा तनाव देखने को मिला हो। इससे पहले तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव के बीच भी ऑन-कैमरा तीखी बहस हो चुकी है। शो के दौरान एल्विश ने दावा किया था कि तेजस्वी ऑफ-कैमरा उनसे ‘एल्विश आर्मी’ से डरने की बात कहती थीं और मदद मांगती थीं। इस पर भड़कते हुए तेजस्वी ने साफ किया था कि वे किसी से नहीं डरती हैं। मेंटॉर्स के बीच बढ़ते इस ड्रामे और विवादों ने शो की टीआरपी और दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें–  सुनीता आहूजा ने क्यों ली तलाक की अर्जी वापस? राखी सावंत से फोन पर बातचीत में किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।