Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे

JJagmarg Desk
प्रधानमंत्री मोदी रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी का करेंगे दौरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार यानी एक मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे, जहां वह सड़क, रेल और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन या आधारशिला रखेंगे और साथ ही तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का लोकार्पण करेंगे। राजस्थान और गुजरात के दौरे के बाद मोदी शनिवार रात को चेन्नई पहुंचेंगे और अगली सुबह अपना कार्यक्रम शुरू करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मोदी रविवार को सुबह लगभग पौने 12 बजे पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

इसके बाद वह तमिलनाडु के मदुरै जाएंगे, जहां वह अपराह्न लगभग तीन बजे 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी शाम करीब चार बजे मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

पुडुचेरी दौरे में मोदी केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सतत विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें ‘पीएम ई-बस सेवा पहल’ के तहत ई-बस का परिचालन, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र, ‘सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन’ (सीआईटीआईआईएस) योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निर्मित आवास शामिल हैं।

इसके साथ ही वह पुडुचेरी सरकार की अपशिष्ट जल शोधन और जलापूर्ति क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

मोदी क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कराईकल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। वह जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जेआईपीएमईआर) में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण तथा पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों एवं छात्रावासों का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री 750 एकड़ में फैले करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस परिसर में एक फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, आईटी पार्क के साथ-साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र और जेआईपीएमईआर की उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। यह पहल क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को एक नयी दिशा और बढ़ावा प्रदान करेगी।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री पुडुचेरी क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने तथा जलापूर्ति प्रणालियों में सुधार के उद्देश्य से विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 41 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, पुडुचेरी में हेरिटेज टाउन (विरासत शहर) के विकास और मिष्टी (मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैंजिबल इनकम) योजना के तहत मैंग्रोव संरक्षण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इसके अतिरिक्त, वह जल आपूर्ति एवं स्वच्छता क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं और संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत विद्युत क्षेत्र की परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई) योजना के तहत शहरी सड़कों, जल निकासी नेटवर्क, सार्वजनिक भवनों, छात्र छात्रावासों और खेल सुविधाओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-332ए के मरक्कनम-पुडुचेरी खंड और एनएच-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम खंड को चार-लेन का बनाने की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री राज्य में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, परिचालन संबंधी दक्षता में सुधार करने और रेल-आधारित संपर्क सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। तमिलनाडु के इन पुनर्विकसित स्टेशन में मोरप्पुर, बोम्मिडी, श्रीविल्लिपुत्तूर, शोलावंदन, मनापराई, पोलाची जंक्शन, कराईकुडी जंक्शन एवं तिरुवरुर जंक्शन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। तमिलनाडु में प्रसारण सेवाओं को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।