Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh Crime News: चोरी और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

VVinita Kohli
Chandigarh Crime News: चोरी और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश करते हुए नशा तस्करी, वाहन चोरी और सरकारी संपत्ति की चोरी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.5 ग्राम हेरोइन, चोरी की मोटरसाइकिल और स्ट्रीट लाइटों से चोरी किए गए नौ इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्यवाहक एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशों तथा एसपी सिटी केएम प्रियंका और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामलों का खुलासा सेक्टर-39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया।

पुलिस की पहली कार्रवाई में सेक्टर-56 निवासी 54 वर्षीय महिला गीता को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। 3 जून को सेक्टर-56 स्थित सरकारी स्कूल के पास गश्त के दौरान पुलिस को महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला पहले भी चोरी के तीन मामलों में पुलिस रिकॉर्ड का हिस्सा रह चुकी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। मलोया कॉलोनी निवासी विजय पर आरोप है कि उसने सेक्टर-41ए से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंच गई। गिरफ्तारी के बाद चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं।

तीसरे मामले में सेक्टर-37/41 क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के उपकरण चोरी करने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मोहाली के सेक्टर-68 निवासी 21 वर्षीय रामाधार पर आरोप है कि वह स्ट्रीट लाइटों में लगे इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर निकालकर चोरी कर रहा था। नगर निगम के इलेक्ट्रीशियन कुलदीप सिंह ने मरम्मत कार्य के दौरान कई लाइट प्वाइंट्स से कॉन्टैक्टर गायब पाए। संदेह होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद युवक को पकड़ लिया और अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से नौ इलेक्ट्रिक कॉन्टैक्टर बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों मामलों में जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। लगातार कार्रवाई से सेक्टर-39 थाना पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।