Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी इस्तेमाल

VVinita Kohli
भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी इस्तेमाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी, युवा-विरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने बीच में ही रोक लिया इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान सेक्टर-36 थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी सिंह की पगड़ी भी गिर गई।

दिल्ली में भारत मंडपम में एआई समिट में विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में यूथ कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमा गया है। इस मार्च की अगुवाई चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना ने की। सैकड़ों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस के झंडे और बैनर थे, जिन पर प्रधानमंत्री से देशहितों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की मांग लिखी हुई थी।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात किया है, बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया है, महंगाई से आम जनता की कमर तोड़ दी है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कथित ‘यू.एस. डील’ को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि इसमें देशहितों की पर्याप्त रक्षा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व नैतिक रूप से समझौता कर चुका है और सत्ता बचाने के लिए हर लोकतांत्रिक आवाज को कुचलने पर उतारू है। जैसे ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, चंडीगढ़ पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की गई, लाठीचार्ज किया गया और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया।

पानी की तेज बौछारों और लाठियों के बावजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे एक घबराई हुई और जनसमर्थन खो चुकी सरकार की मानसिकता बताया। पुलिस की इस कार्रवाई में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए, जिनमें उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव संदीप गुर्जर, जिला अध्यक्ष प्रकुल और प्रदर्शन में शामिल युवा नेताओं में सचिन गालव, हरसिमरन, अतीन्द्र राबी ,कपिल चोपड़ा, दीपक जैसवाल, रवि राणा, धीरज गुप्ता, अमित कुमार, वार्ड अध्यक्ष शद्दन, विक्रमजीत , लेखपाल, राम कुमार, सहित अनेक साथी शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह दमनकारी कार्रवाई लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश में देश के हितों से समझौता कर रहे हैं, जिसके विरोध में वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की और आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की लाठियां और वॉटर कैनन युवाओं के हौसले को तोड़ नहीं सकते। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है। देश की संप्रभुता और स्वाभिमान से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम सड़क से संसद तक इस अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।”

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी, महंगाई और अवसरों की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और राष्ट्रीय हितों को ताक पर रखकर राजनीतिक सौदेबाजी में लगी हुई है। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल एक दिन का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत है। कांग्रेस नेतृत्व ने चेतावनी दी कि यदि दमनकारी रवैया जारी रहा, तो आंदोलन और अधिक व्यापक और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।