Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंचकूला में नौकरियों को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की पानी की बौछार

VVinita Kohli
पंचकूला में नौकरियों को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की पानी की बौछार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने मंगलवार को युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर उस वक्त पानी की बौछार की, जब उन्होंने ‘राज्य लोक सेवा आयोग’ कार्यालय के घेराव के इरादे से अवरोधकों को पार करने की कोशिश की। कांग्रेस और इसकी युवा शाखा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार हरियाणा के युवाओं के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। इसके बाद उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग(एचपीएससी) कार्यालय का घेराव करने का फैसला किया था।

रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अन्य लोगों के साथ इस प्रदर्शन में भाग लिया। जब प्रदर्शनकारी पंचकूला में आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब और हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निशित कटारिया ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्हें भी थोड़े समय के लिए हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

हरियाणा युवा कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए पंचकूला में आयोग के कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया कि बाहरी राज्यों के उम्मीदवार ज्यादातर सरकारी नौकरियां पा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग सभी विज्ञापित पदों को भरने में असमर्थ है। पंचकूला पुलिस ने आयोग के कार्यालय के बाहर अवरोधक लगाये थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे पार करने का प्रयास किया, जिसकी वजह से पुलिस को पानी की बौछार का इस्तेमाल करना पड़ा।

हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कई पद खाली हैं और जो पद भरे भी जा रहे हैं, वे (पद) राज्य के बाहर के युवाओं को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम यहां हरियाणा के युवाओं के हितों की रक्षा करने आए हैं।’’ चौधरी ने कहा कि एचपीएससी राज्य के युवाओं के लिए ‘‘अस्वीकृति आयोग’’ बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार राज्य के युवाओं के हितों की रक्षा करने में सक्षम नहीं है।

हुड्डा ने कहा, ‘‘पिछले 12 वर्षों से भाजपा सरकार भर्ती के नाम पर हरियाणा के युवाओं को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार हर भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के युवाओं की उपेक्षा कर रही है और गैर-हरियाणवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही है। दीपेंद्र ने कहा, ‘‘देश के 28 राज्यों में से हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जहां एचपीएससी के अध्यक्ष को बाहर से नियुक्त किया गया है। ऐसा कोई अन्य राज्य नहीं है जहां लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्य के बाहर से की गई हो।’’ हुडा ने कहा कि इससे पहले सिविल जजों के चयन में 110 उम्मीदवारों में से 60 और सिंचाई विभाग में 49 उम्मीदवारों में से 28 हरियाणा के बाहर से थे।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।