Breaking News
Ateli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGurugram fire: गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में बंद मकान में भीषण आग, दमकल विभाग ने ताला तोड़कर पाया काबूAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGurugram fire: गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में बंद मकान में भीषण आग, दमकल विभाग ने ताला तोड़कर पाया काबू

नितिन नवीन ने भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम के साथ की पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

नितिन नवीन ने भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम के साथ की पहली बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

नयी राष्ट्रीय टीम के साथ की पहली बैठक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Political Update: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पहली बैठक की जिसमें चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं एवं पहलों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने बताया कि दिन में और बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी शामिल होंगे।

भाजपा ने इस सप्ताह की शुरुआत में नितिन नवीन के नेतृत्व में नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा की थी। इसमें कुल 65 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें 51 नए चेहरे हैं। नयी टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व पदाधिकारी राम माधव सहित 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आठ राष्ट्रीय महासचिवों में से एक नियुक्त किया गया है। बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि विनोद तावड़े और सुनील बंसल महासचिव पद पर हैं। भाजपा की नयी टीम में 12 महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े छह नेता शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी वह मई 2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार के गठन से पहले इस पद पर रह चुके हैं। भाजपा ने अपने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटाकर उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को नियुक्त किया है। वहीं, गुजरात के हेमांग जोशी को पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या का स्थान लिया है। यह संगठनात्मक बदलाव वर्ष 2015 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल में हुए बड़े फेरबदल के बाद एक दशक से अधिक समय में सबसे बड़ा बदलाव है। इस फेरबदल के बाद संभावित केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।