Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Pratham Garg JEE Advanced Ladwa: ऑल इंडिया 450वीं रैंक लाने वाले प्रथम गर्ग से मिले स्कूल पदाधिकारी, नवीन जिंदल को दी बधाई

GGaganpreet Kaur
ऑल इंडिया 450वीं रैंक लाने वाले प्रथम गर्ग से मिले स्कूल पदाधिकारी, नवीन जिंदल को दी बधाई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लाडवा (कैलाश गोयल) जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा में कुरुक्षेत्र जिले का नाम रोशन करने वाले लाडवा के होनहार छात्र प्रथम गर्ग को कुरुक्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल और हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने विशेष रूप से बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया है। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल और हिसार से विधायक सावित्री जिंदल ने छात्र की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे होनहार युवा ही नए भारत के तकनीकी भविष्य की नींव हैं। उन्होंने प्रथम के उज्ज्वल भविष्य और देश के शीर्ष संस्थान में दाखिले के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रोजगार मेले से युवाओं को मिल रही नई दिशा: पवन गर्ग

विज्ञापन

इस बड़ी कामयाबी के बाद संजय गांधी मेमोरियल स्कूल की प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा और वरिष्ठ अध्यापकों की एक टीम ने सांसद नवीन जिंदल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें स्कूल के छात्र की इस गौरवमयी उपलब्धि से अवगत कराया गया।

मुलाकात के दौरान प्रधान पवन गर्ग ने सांसद नवीन जिंदल के हालिया प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में लगाया गया रोजगार मेला युवाओं के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा, “कौशल विकास (Skill Development) के जरिए युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ना एक दूरदर्शी सोच है। इससे युवाओं के भीतर अपनी योग्यता को निखारने की एक नई ललक पैदा हुई है।”

स्कूल में जश्न का माहौल, अन्य छात्रों के लिए बने प्रेरणास्रोत

प्रथम गर्ग की इस सफलता से लाडवा और धनोरा क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रथम शुरू से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर और अनुशासित रहा है। उसकी 450वीं रैंक न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे स्कूल स्टाफ की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। इस खास मौके पर लाडवा की सक्रिय समाजसेविका आशा शर्मा और राजबीर शर्मा भी मौजूद रहे। इसके अलावा बेटे की कामयाबी से गदगद पिता नवीन गर्ग, पूनम शर्मा, मोनिका जिंदल और अमन शर्मा ने भी इस खुशी के पल को साझा किया और मिठाई बांटकर छात्र की मेहनत को सलाम किया। 

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।