Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राष्ट्रपति मुर्मू बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए ‘पिंक कार्ड’ परियोजना की शुरुआत करेंगी

JJagmarg Desk
राष्ट्रपति मुर्मू बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए ‘पिंक कार्ड’ परियोजना की शुरुआत करेंगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार सोमवार को ‘पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ (एनसीएमसी) योजना की शुरुआत करेगी। इस पहल का उद्देश्य राजधानी में महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करना और एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से कई सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है।

एक बयान के अनुसार, इस योजना की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ नाम के कार्यक्रम में की जाएगी। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति होली व दिवाली के अवसर पर दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने की योजना की भी औपचारिक शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, यह सुविधा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। बयान के मुताबिक, एक एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत के बराबर राशि उस परिवार के मुखिया के आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिसके नाम पर राशन कार्ड जारी किया गया है।

बयान में बताया गया कि इस योजना से लगभग 15 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे खाना पकाने के ईंधन के खर्च का बोझ कम होगा और परिवार सम्मान व आराम से त्यौहार मना सकेंगे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि पिंक कार्ड से दिल्ली की महिला निवासियों को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी, साथ ही इसका उपयोग मेट्रो, क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली (आरआरटीएस) और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सशुल्क यात्रा के लिए भी किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ और डिजिटल बनाना है, साथ ही महिलाओं के दैनिक यात्रा खर्च को कम करना व शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना है।

बयान के मुताबिक, इस योजना के तहत तीन प्रकार के कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें पात्र महिला निवासियों के लिए पिंक, सामान्य यात्रियों के लिए ब्लू और मासिक पास उपयोगकर्ताओं के लिए ‘ऑरेंज’ रंग के कार्ड होंगे। बयान में बताया गया कि पहले चरण में पिंक व ब्लू कार्ड और ऑरेंज कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।