Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पिछली सरकारों ने 'अपशकुन' और अंधविश्वास को सरकार के फैसलों पर हावी होने दिया : आदित्यनाथ

JJagmarg Desk
पिछली सरकारों ने 'अपशकुन' और अंधविश्वास को सरकार के फैसलों पर हावी होने दिया : आदित्यनाथ
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन पर ‘अपशकुन’ और अंधविश्वास को सरकार के फैसलों पर हावी होने देने का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य में विकास को गति देने के लिए ऐसी मान्यताओं को तोड़ा है।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 2017 से पहले, यह माना जाता था कि जो लोग हमारे विश्वास को अंधविश्वास कहते थे, वे नोएडा नहीं जाते थे। वे नोएडा इसलिए नहीं जाते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि अगर वे वहां गए तो उनकी सत्ता चली जाएगी। उन्होंने कहा कि नोएडा के दौरे को मुख्यमंत्रियों के लिये ‘अपशकुन’ माना जाता था और ऐसी मान्यताओं ने विकास में कृत्रिम बाधाएं पैदा कीं।

विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद अपने खुद के फैसले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई तो मैंने कहा कि मैं नोएडा जाऊंगा। अगर इसकी वजह से बाद में मेरी कुर्सी चली जाती है, तो बेहतर है कि वह आज ही चली जाए, लेकिन मैं नोएडा जाऊंगा। अगर यह राज्य के लिए अच्छा है, तो मैं नोएडा जाऊंगा और नोएडा के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर करूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने विकास को प्राथमिकता देने के लिए जानबूझकर इस ‘अपशकुन’ वाली मानसिकता को खत्म किया। उन्होंने कहा कि आज, नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास के पथ पर अग्रसर हैं, और देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। अगर हम नोएडा नहीं गए होते तो उत्तर प्रदेश देश के 55 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण नहीं कर पाता। देश के 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उत्तर प्रदेश में न बन रहे होते।

उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि हम इस अपशकुन को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। हम इसे विकास में बाधक नहीं बनने देंगे। आज हमने उसे भी हटा दिया है। अब उत्तर प्रदेश निवेश के लिए एक बेहतरीन गंतव्य के रूप में उभरा है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।