श्रीनगर: अमेरिकी और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के विरोध में घाटी में हुए प्रदर्शनों के मद्देनजर एहतियात के तौर पर कश्मीर में सोमवार से दो दिन तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खामेनेई के मारे जाने के विरोध में रविवार को श्रीनगर शहर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बताया कि ये प्रदर्शन उन इलाकों में भड़क उठे, जहां शिया आबादी अधिक है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘कश्मीर मंडल में सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल और कॉलेज सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर शिक्षण संस्थान दो दिनों तक बंद रहेंगे।
खामेनेई के मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन: कश्मीर में स्कूल और कॉलेज दो दिन तक बंद रहेंगे

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
