Breaking News
Haryana Weather: हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादलपंजाब में मौसम बदलेगा, 24 अक्टूबर से बारिश की संभावना; सुबह-रात बढ़ने लगी ठंडHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतHaryana Weather: हरियाणा में करवट ले रहा मौसम, सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास, 24 अक्टूबर से इन जिलों में बरसेंगे बादलपंजाब में मौसम बदलेगा, 24 अक्टूबर से बारिश की संभावना; सुबह-रात बढ़ने लगी ठंडHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मत

PSPCL Solar Power Agreement Cancelled : पंजाब के हाथ से निकला 2.61 रुपए में सस्ती बिजली का सौदा

PSPCL Solar Power Agreement Cancelled : पंजाब के हाथ से निकला 2.61 रुपए में सस्ती बिजली का सौदा

पंजाब के हाथ से निकला 2.61 रुपए में सस्ती बिजली का सौदा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

PSPCL Solar Power Agreement Cancelled :  आर्थिक तंगी और बिजली संकट से जूझ रहे पंजाब के लिए एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। पावरकॉम (PSPCL) की ढुलमुल कार्यशैली और प्रशासनिक सुस्ती की बदौलत राज्य ने केंद्र सरकार से 25 सालों तक मिलने वाली सस्ती सोलर पावर का एक बेहतरीन मौका गंवा दिया है।

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) पंजाब को महज 2.61 रुपये प्रति यूनिट की बेहद रियायती दर पर 250 मेगावाट सोलर बिजली देने वाला था। हालांकि, तय मियाद के भीतर पावरकॉम द्वारा पावर परचेज़ एग्रीमेंट (PPA) साइन न किए जाने से नाराज केंद्र ने यह अलॉटमेंट रद्द कर दिया है और यह बिजली किसी दूसरे राज्य को सौंप दी है।

विज्ञापन

तुलना के तौर पर देखें तो एक तरफ पंजाब 2.61 रुपये की सस्ती ग्रीन एनर्जी हासिल करने में नाकाम रहा, तो वहीं दूसरी तरफ पावरकॉम अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए शॉर्ट-टर्म टेंडर के जरिए ट्रेडर्स से 8 रुपये प्रति यूनिट तक की बेहद महंगी दरों पर बिजली खरीदने को मजबूर है।

रेगुलेटरी कमीशन के आदेश को भी पावरकॉम ने दिखाया ठेंगा

इस पूरे मामले की टाइमलाइन पर नजर डालें तो पावरकॉम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 21 नवंबर, 2025 को ही इस खरीद को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (PSERC) ने 6 जुलाई, 2026 को 250 मेगावाट बिजली की खरीद पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए पावरकॉम को जल्द से जल्द अनुबंध फाइनल करने के निर्देश दिए थे।

कमीशन ने साफ कहा था कि यह खरीद राज्य की भावी जरूरतों और वित्तीय मापदंडों के हिसाब से बिल्कुल सही है। इसके बावजूद पावरकॉम के अधिकारियों ने समझौते पर हस्ताक्षर करने में अकारण देरी की।

SECI ने 23 जुलाई को पत्र भेजकर 28 जुलाई तक एग्रीमेंट पूरा करने की डेडलाइन दी थी। डेडलाइन बीतने के बाद 29 जुलाई को पावरकॉम ने जवाब दिया कि ‘बोर्ड की मंजूरी बाकी है’, जबकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि बोर्ड पहले ही इसे हरी झंडी दे चुका था।

20 अगस्त को रद्द हुआ अलॉटमेंट, अब लीगल एक्शन की तैयारी में पावरकॉम

बार-बार रिमाइंडर और पत्राचार के बाद भी जब पावरकॉम की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं आया, तो SECI ने 20 अगस्त को औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर अलॉटमेंट रद्द कर दिया। यह बिजली ‘मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड स्कीम’ के तहत पंजाब को मिलनी तय हुई थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि जब पावरकॉम अरबों रुपये के घाटे में चल रहा है, तब अफसरों की इस लापरवाही की भरपाई कौन करेगा?

मामले पर सफाई देते हुए पावरकॉम के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग ने कहा कि रेगुलेटरी कमीशन ने कनेक्टिविटी ठीक होने की शर्त पर ही एग्रीमेंट करने को कहा था।

चूंकि संबंधित कंपनी इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए समझौता अंतिम रूप नहीं ले सका। गर्ग ने दावा किया है कि पावरकॉम अब SECI द्वारा अलॉटमेंट रद्द करने और पंजाब का कोटा दूसरे राज्य को देने के फैसले के खिलाफ कानूनी रास्ता (Legal Action) अपनाएगा।

Sangrur Mohanjeet Torture Case : संगरूर में सड़कों पर उतरा विपक्ष, 13 सितंबर को सीएम आवास के घेराव का अल्टीमेटम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।