Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब ब्‍लास्ट की घटनाएं: जालंधर और अमृतसर में धमकों के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट जारी, जवान तैनात

VVinita Kohli
पंजाब ब्‍लास्ट की घटनाएं: जालंधर और अमृतसर में धमकों के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट जारी, जवान तैनात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीएसएफ हेड क्वार्टर के बाहर मंगलवार रात हुए धमाके और अमृतसर में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमले की कोशिश के बाद चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट को तुरंत बुलेटप्रूफ बनाया गया और वहां अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सख्ती से जांच हो रही है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

चंडीगढ़ का यह इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यालय भी मौजूद है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने कोई जोखिम नहीं लिया और तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीसीआर टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

जालंधर धमाके की जांच तेज

मंगलवार रात जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर हुए धमाके में IED के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके की भी तलाशी ली जा रही है। इसी बीच अमृतसर में आर्मी कैंप के अंदर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन वह दीवार से टकराकर फट गया। इस घटना में भी कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इसे सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा माना जा रहा है। दोनों घटनाओं के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।

डीजीपी ने जताई साजिश की आशंका

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा कि जालंधर और अमृतसर में IED ब्लास्ट हुए हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर में धमाका टाइमर या रिमोट के जरिए किया गया हो सकता है। साथ ही इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका की भी आशंका जताई गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जालंधर धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। पोस्ट में पुलिस अधिकारियों को धमकी भी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। इन घटनाओं के बाद चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।