Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब में सामान्य से 29% ज्यादा हुई बारिश, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

AAmandeep Singh
Punjab Weather Update: पंजाब में सामान्य से 29% ज्यादा हुई बारिश, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंजाब। पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से प्रकृति के बदले मिजाज ने लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत दी है। लगातार हुई बारिश और कई इलाकों में गिरे ओलों के कारण समूचे सूबे में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आलम यह है कि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 8.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव के बीच भी बठिंडा जिला पंजाब में सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहां पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राहत की बात यह है कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को लू (Heat Wave) के थपेड़े नहीं झेलने पड़ेंगे।

आज इन जिलों में बौछारें, पर अब विदा हो रहा है सिस्टम

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) अब धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ रहा है, जिससे पंजाब में बारिश की गतिविधियों पर अब ब्रेक लगने वाला है। आज यानी रविवार को फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में केवल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तेज धूप के साथ उमस का दौर शुरू हो जाएगा। यह चिपचिपी वाली गर्मी 19 जून तक पसीने छुड़ा सकती है।

एसी-कूलर थमे तो बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने ली राहत की सांस

मौसम में आई इस तरावट का सीधा असर पंजाब के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर देखने को मिला है। गर्मी कम होते ही घरों और दफ्तरों में एसी-कूलर का इस्तेमाल कम हुआ, जिससे बिजली की अंधाधुंध खपत पर लगाम लगी। बीते 13 जून को पूरे सूबे में बिजली की कुल डिमांड 11 हजार 498 मेगावाट पर सिमट कर रह गई। इस मांग को पूरा करने के लिए पंजाब ने अपने स्तर पर 4200 मेगावाट बिजली पैदा की, जबकि बची हुई 7400 मेगावाट बिजली की जरूरत को सेंट्रल पूल से लेकर पूरा किया गया।

जून के कोटे से ज्यादा बरसा पानी, तरनतारन में ‘लार्ज एक्सेस’

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार जून की शुरुआत पंजाब के लिए बेहद मेहरबान रही है। 1 से 13 जून के बीच राज्य में औसतन 18.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य बारिश (14.1 मिमी) के मुकाबले पूरे 29 फीसदी ज्यादा है। जिलों की बात करें तो शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर में सबसे ज्यादा 69.1 मिमी बारिश हुई। इसके बाद लुधियाना में 60 मिमी और फरीदकोट में 40 मिमी पानी बरसा। वहीं, तरनतारन जिले ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया, जहां सामान्य से 241 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसे मौसम विज्ञान की भाषा में ‘लार्ज एक्सेस’ कहा जाता है।

अगले 5 दिनों में फिर चढ़ेगा पारा, जानिए अपने शहर का हाल

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने एक एक्टिव वेदर सिस्टम के कारण उत्तर भारत का मौसम प्रभावित हुआ है। हालांकि अब अगले पांच दिनों के भीतर दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का जो बुलेटिन जारी किया है, उसके अनुसार:

15 जून: पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और मोहाली समेत करीब 13 जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

16 जून: मालवा बेल्ट के फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला और मानसा में स्थानीय स्तर पर बादल बरस सकते हैं।

17 जून: अमृतसर, तरनतारन, पटियाला और लुधियाना सहित 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बौछारें पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।