Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: भीषण तूफान ने मचाई तबाही, कारों पर गिरे पेड़, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

GGaganpreet Kaur
भीषण तूफान ने मचाई तबाही, कारों पर गिरे पेड़, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़ (जग मार्ग)। उत्तर भारत में गर्मी के परवान चढ़ने से पहले ही मौसम ने ऐसा करवट बदला कि लोग सहम गए। शनिवार सुबह चंडीगढ़ और पंजाब के आसमान पर काली घटाओं ने इस कदर डेरा डाला कि सुबह 10 बजे ही रात जैसा मंजर नजर आने लगा। इसके बाद शुरू हुए तेज अंधड़ और बारिश ने देखते ही देखते तबाही के निशान छोड़ने शुरू कर दिए। चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और लुधियाना समेत कई शहरों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जहां पारे को नीचे गिराया, वहीं बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है।

मोहाली में ताश के पत्तों की तरह उड़ीं टंकियां, गाड़ियां चकनाचूर

विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर मोहाली के फेज-6 में देखने को मिला, जहां आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि घरों की छतों पर रखी भारी-भरकम पानी की टंकियां खिलौनों की तरह उड़ गईं। सड़कों के किनारे खड़े विशालकाय पेड़ उखड़कर नीचे खड़ी लग्जरी कारों पर जा गिरे, जिससे गाड़ियां मलबे का ढेर बन गईं। यही हाल चंडीगढ़ के सेक्टर-43 का रहा, जहां बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से घंटों से लाइट गुल है। फरीदकोट के कोटकपूरा में चल रहे एक धार्मिक जागरण में भी अफरातफरी मच गई, जब तूफान ने विशाल पंडाल और टेंटों को उखाड़ फेंका।

क्यों बिगड़ा मौसम? क्या कहते हैं वैज्ञानिक

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, इस समय एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के मिलन से अरब सागर से आने वाली नमी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का माहौल तैयार कर दिया है।

आने वाले दिन: कहीं ओले तो कहीं ‘ऑरेंज अलर्ट’

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राहत और आफत का यह दौर अभी थमने वाला नहीं है। आगामी 4 और 5 मई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा और पटियाला जैसे जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी आशंका है। 6 मई को ‘येलो अलर्ट’ रहेगा, जबकि 8 मई तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

तापमान का गणित: बठिंडा अब भी सबसे गर्म

भले ही आज बारिश ने राहत दी हो, लेकिन बीते कल पंजाब के कई हिस्सों में सूरज ने खूब आंखें दिखाईं। बठिंडा 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जबकि फाजिल्का और फरीदकोट में भी पारा 39 डिग्री के पार रहा। लुधियाना में भी तापमान में करीब 3 डिग्री का उछाल देखा गया। अब बारिश और बादल छाने से उम्मीद है कि अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।