Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब में 12वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित: 91.46% छात्र पास, मानसा की सुपनीत ने पूरे राज्य में किया टॉप, 500 में से 500 अंक किए प्राप्त

VVinita Kohli
पंजाब में 12वीं का बोर्ड रिजल्ट घोषित:  91.46% छात्र पास,  मानसा की सुपनीत ने पूरे राज्य में किया टॉप, 500 में से 500 अंक किए प्राप्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 2 लाख 65 हजार 417 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड का कुल रिजल्ट 91.46 प्रतिशत दर्ज किया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही पंजाब भर के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में दबदबा बनाए रखा।

मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप

विज्ञापन

मानसा जिले के ऊब्बा स्थित गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुपनीत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया। सुपनीत साइंस ग्रुप की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर लुधियाना के BCM पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी चौहान रहीं, जिन्होंने ह्यूमैनिटीज ग्रुप में 500 में से 500 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर शिमलापुरी के तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल की दिवांशी रहीं। उनके भी 500 में 500 अंक आए हैं। तीनों छात्राएं खेल गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं।

जिला-वार मेरिट सूची में पटियाला सबसे आगे रहा, जहां से 58 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई। लुधियाना दूसरे स्थान पर रहा, जहां 39 छात्र मेरिट सूची में शामिल हुए। अमृतसर से 27, होशियारपुर से 17 और बठिंडा से 16 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया। इसके अलावा फिरोजपुर, मानसा, संगरूर, गुरदासपुर और बरनाला के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

छात्र पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर 12वीं रिजल्ट का लिंक उपलब्ध कराया गया है। रोल नंबर और नाम दर्ज करने के बाद छात्र अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने और प्रिंट निकालने की सुविधा भी उपलब्ध है।

अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में तकनीकी परेशानी आती है, तो बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 जारी किया गया है। छात्र इस नंबर पर संपर्क कर रिजल्ट या अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड अधिकारियों ने छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी लिंक और अफवाहों से बचने को कहा गया है।

ह्यूमैनिटीज ग्रुप में सुहानी अव्वल

ह्यूमैनिटीज ग्रुप में लुधियाना के BCM सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी चौहान ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में 500 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिवांशी रहीं। वहीं पटियाला के प्ले वे स्कूल की आफरीन आजीम ने 499 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।