September 8, 2026

Punjab Congress Chandigarh Protest : चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

0
Punjab Congress Chandigarh Protest : चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Punjab Congress Chandigarh Protest : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विपक्षी दल कांग्रेस ने मंगलवार को चंडीगढ़ में अपनी ताकत झोंकते हुए एक विशाल प्रदर्शन (Punjab Congress Chandigarh Protest) आयोजित किया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में राज्यभर से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जुटे।

मंच से नेताओं ने राज्य में चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार और नशे के मुद्दे को लेकर सरकार पर तीखे हमले बोले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आवास के घेराव की योजना बनाई, हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने के पुख्ता इंतजाम किए थे।

वित्त मंत्री की गिरफ्तारी की मांग, पुलिसिया कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्रदर्शन (Punjab Congress Chandigarh Protest) को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठ सहयोगियों का धन्यवाद किया और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग उठाई। वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य के मौजूदा हालात की तुलना बेहद कड़े शब्दों में की।

सिद्धू ने संगरूर के सुनाम की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिक मोहनजीत के साथ पंजाब पुलिस ने ऐसा अमानीवीय बर्ताव किया जैसा पाकिस्तान की पुलिस भी नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज राज्य के कर्मचारी अपने बकाये डीए के लिए तरस रहे हैं और आम जनता हर स्तर पर पिस रही है।

‘गैंगस्टरों को मुख्यधारा में लाने के नाम पर संरक्षण’: राजकुमार वेरका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संगरूर में जिस तरह एक नागरिक को मानसिक दबाव के चलते आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा और दूसरे को पुलिस हिरासत में ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ दिया गया।

उसका जवाब सरकार को देना ही होगा। वेरका ने तंज कसते हुए कहा कि मान सरकार गैंगस्टरों को मुख्यधारा से जोड़ने के नाम पर संरक्षण दे रही है और बेहतर होगा कि सरकार अब उन्हें सीधे चुनाव टिकट ही दे दे। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में फिरौती और नशे का धंधा बेलगाम हो चुका है और अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित हुआ। कांग्रेस नेताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि सरकार ने जनविरोधी नीतियों और कानून-व्यवस्था पर लगाम नहीं कसी तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और उग्र रूप लेगा।

Gurdaspur News : जिले में Census-2027 की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने की चर्चा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed