Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Electricity Crisis: बिजली कटौती पर बवाल, आप मंत्री ने जताया खेद, 5 दिन तक 8-10 घंटे बिजली कट, परेशानी बढ़ी

VVinita Kohli
Punjab Electricity Crisis: बिजली कटौती पर बवाल, आप मंत्री ने जताया खेद, 5 दिन तक 8-10 घंटे बिजली कट, परेशानी बढ़ी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब में बिजली कटौती को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अमृतसर में देर रात बिजली कट से परेशान लोगों ने बिजली घर में घुसकर गेट तोड़ दिया और जबरन सप्लाई चालू कर दी। इस घटना के बीच राज्य के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा सामने आए और लोगों को हो रही असुविधा पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि यह कटौती सिस्टम अपग्रेड और बिजली आपूर्ति सुधार के लिए की जा रही है। यह घटना उस समय हुई जब राज्य के कई शहरों में 5 दिन तक रोजाना 8 से 10 घंटे बिजली कट लागू किए गए हैं।

अमृतसर में देर रात हंगामा और जबरन सप्लाई

विज्ञापन

अमृतसर के कंबो थाना क्षेत्र में देर रात करीब 20 से 25 लोग बिजली घर में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और गेट तोड़कर फीडर से छेड़छाड़ करते हुए बिजली सप्लाई बहाल कर दी। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि लोगों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंत्री ने बताया कटौती का कारण

बढ़ते विवाद के बीच मंत्री संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि PSPCL द्वारा घोषित बिजली कटौती का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली को बेहतर बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि असुविधा के लिए खेद है, लेकिन लंबे समय में यह कदम उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी होगा।

26 अप्रैल तक कई शहरों में लंबी कटौती

पंजाब में 26 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला समेत कई शहरों में लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। पावरकॉम ने इसे मॉडर्नाइजेशन और वितरण सुधार का हिस्सा बताया है। हालांकि, लगातार बढ़ती गर्मी के कारण यह कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रही है।

हीटवेव के बीच बढ़ी चिंता

मौसम विभाग ने राज्य में 3 दिन के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है और हालात और मुश्किल होते जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर

बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी अस्पतालों को विशेष वार्ड तैयार करने और 24 घंटे स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली कटौती के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

अलग-अलग शहरों में तय समय पर कटौती

22 अप्रैल को मोहाली, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा के कई इलाकों में सुबह से शाम तक अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। कुछ क्षेत्रों में 4 घंटे तो कुछ जगहों पर 8 घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। प्रशासन ने लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी है ताकि परेशानी कम हो सके।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।