Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पर्यावरण अनुकूल 'होला मोहल्ला' के लिए पंजाब सरकार बनाएगी स्थायी टेंट सिटी: बैंस

VVinita Kohli
पर्यावरण अनुकूल 'होला मोहल्ला' के लिए पंजाब सरकार बनाएगी स्थायी टेंट सिटी: बैंस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे ‘होला मोहल्ला’ उत्सव के लिए एक स्थायी और सभी मौसमों के लिए टेंट सिटी सहित व्यापक प्रबंधों की घोषणा की। बैंस ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कई पहलों का अनावरण किया, जिनमें एक स्थायी वातानुकूलित टेंट सिटी और सिख त्योहार ‘होला मोहल्ला’ को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाना शामिल है। उन्होंने कहा, “पिछले साल एक अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरीक्षण के बाद स्थायी टेंट सिटी की अवधारणा तैयार की गई थी जिसके बाद अब इस पवित्र शहर में यह सुविधा स्थापित कर दी गई है।”

बैंस ने कहा, “पंजाब के धार्मिक पर्यटन के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम आज जनता को एक स्थायी, पूरी तरह से वातानुकूलित टेंट सिटी समर्पित कर रहे हैं। देश में अपनी तरह की यह पहली सुविधा है जो श्रद्धालुओं को होने वाली आवास की कमी को दूर करेगी।” पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बैंस ने घोषणा की कि इस वर्ष ‘होला मोहल्ला’ को पर्यावरण अनुकूल ‘होला मोहल्ला’ के रूप में मनाया जाएगा। 

उन्होंने सूचित किया कि एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सभी ‘लंगर’ सेवा केंद्रों पर जैव-अपघटनीय विकल्पों को उपलब्ध कराने का पूरा खर्च उठाएगा। बैंस ने कहा, “लाखों श्रद्धालुओं को ‘लंगर’ परोसे जाने के विशाल स्तर को देखते हुए हमने पर्यावरण संबंधी चिंताओं को प्राथमिकता दी है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली प्रत्येक प्लेट, कप और बर्तन जैव-अपघटनीय, गैर-प्लास्टिक सामग्री से बना होगा।”

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।