Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब: मोहाली में लुटेरों ने एडवोकेट के घर घुस कर पत्नी हत्या कर की चोरी, नौकर को कुर्सी से बांध हुए फरार

VVinita Kohli
पंजाब: मोहाली में लुटेरों ने एडवोकेट के घर घुस कर पत्नी हत्या कर की चोरी, नौकर को कुर्सी से बांध हुए फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: मोहाली में पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट कृष्ण कुमार गोयल की  पत्नी की हत्या हो गई है। हालांकि इस मामले में हत्या करने का जो इरादा सामने आ रहा है उसमें चोरी का मामला सामने दिखाई दे रहा है, पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान यह आशंका की जा रही है कि घर में बड़ी चोरी की गई है, लेकिन कितने की चोरी हुई है अभी इसके बारे में पुलिस किसी तरह की पुष्टि नहीं कर पा रही है, क्योंकि एडवोकेट अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए विदेश गए हुए हैं और उनके आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगाl हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गहराई से जाँच करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लूट के इरादे से हत्या की गई है। लुटेरे नौकर को बांधकर गहने कैश लूटकर फरार हो गए हैं। कृष्ण कुमार गोयल इस समय मस्कट अपनी बेटी के पास गए हुए हैं। फेज-5 में सुबह उनके घर काम करने वाली महिला ने शव को देखा इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। गोयल के घर में काम करने वाले नौकर को कुर्सी से बांधा गया था। महिला का गला घोंटा गया है। पुलिस के अनुसार, लूट के इरादे से हत्या की गई है। लुटेरे नौकर को बांधकर गहने कैश लूटकर फरार हो गए हैं। 

कृष्ण कुमार गोयल इस समय मस्कट अपनी बेटी के पास गए हुए हैं। पुलिस ने नौकर की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नौकर का नाम नीरज बताया जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 25 साल है और वह 9 साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि लुटेरों ने महिला की हत्या की और नौकर को छोड़ गए,जबकि नौकर से उन्हें खतरा ज्यादा था। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दर्शन का माहौल है और स्थानीय लोगों का कहना है कि पंजाब में लगातार अपराधी गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं और अब तो घर में भी रहना सुरक्षित भी नहीं है और लुटेरे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।