Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब: महिला सहपाठी की हत्या करने वाले लॉ कॉलेज के छात्र की हालत गंभीर

VVinita Kohli
पंजाब: महिला सहपाठी की हत्या करने वाले लॉ कॉलेज के छात्र की हालत गंभीर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन में एक कक्षा के भीतर अपनी महिला सहपाठी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने वाले विधि के प्रथम वर्ष के छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, उस्मा गांव स्थित माई भागो विधि महाविद्यालय में विधि के प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस राज (20) ने सोमवार को अपनी सहपाठी संदीप कौर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुद पर भी गोली चला ली थी। घटना में 19 वर्षीय संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई और प्रिंस को गंभीर हालत में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई।

विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगबीर सिंह ने फोन पर बताया, “उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह अब भी बेहोश है।” सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस के साथ संदीप कौर और एक अन्य छात्रा कक्षा में साथ बैठी दिख रही हैं। फुटेज के दृश्यों के अनुसार, प्रिंस अचानक उठता है और अपने बैग से पिस्तौल निकालकर संदीप को गोली मार देता है। इसके बाद वह खुद के सिर में भी गोली मार लेता है और फिर फर्श पर गिर जाता है। मृत छात्रा के परिवार ने दावा किया था कि प्रिंस कुछ समय से संदीप कौर को परेशान कर रहा था और एक बार तो उसने उसका घर तक पीछा भी किया था। परिजनों ने बताया कि संदीप की सगाई हो चुकी थी। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और वह दोनों के दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों से पूछताछ करेगी।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रिंस को हथियार कहां से मिला। पुलिस के अनुसार, पिस्तौल अवैध प्रतीत होती है। प्रिंस के पिता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत हैं और वर्तमान में पंजाब से बाहर तैनात हैं। पहले, उनके सेवानिवृत्त होने की जानकारी दी गई थी लेकिन डीएसपी ने पुष्टि की है कि वह अब भी सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। प्रिंस मल्लियां गांव का रहने वाला था जबकि संदीप नौशहरा पन्नुआं गांव की निवासी थी। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या के लिए सजा) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।