Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब: बरनाला में कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख

VVinita Kohli
पंजाब: बरनाला में कबाड़ के गोदाम में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: बरनाला शहर के तर्कशील चौक के पास स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आज तड़के भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसके कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा प्लास्टिक, गत्ता तथा अन्य ज्वलनशील सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, यह आग तड़के करीब 3:25 बजे लगी। जब आस-पास रहने वाले लोगों ने गोदाम से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं निकलते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग को दी। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए फायर अधिकारी जसप्रीत बाठ ने बताया कि उन्हें करीब 3:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। फायर अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। गोदाम मालिक के अनुसार अचानक लगी इस आग ने उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। बरनाला पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। शहरवासियों ने मांग की है कि रिहायशी इलाकों के निकट मौजूद ऐसे गोदामों में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण होने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।