Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Monsoon Withdrawal Update : पंजाब में 41 फीसदी कम बारिश के साथ मानसूनी सीजन समाप्त, अगले हफ्ते हल्की बारिश की उम्मीद

hharpreet singh
Punjab Monsoon Withdrawal Update : पंजाब में 41 फीसदी कम बारिश के साथ मानसूनी सीजन समाप्त, अगले हफ्ते हल्की बारिश की उम्मीद

Punjab Monsoon Withdrawal Update : पंजाब में 41 फीसदी कम बारिश के साथ मानसूनी सीजन समाप्त, अगले हफ्ते हल्की बारिश की उम्मीद

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Monsoon Withdrawal Update : उत्तर भारत में हवा के रुख में आए बदलाव के साथ ही पंजाब से मानसून पूरी तरह से विदा हो गया है। 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में अटका मानसून बीते 24 घंटों के भीतर पूरे उत्तरी भारत से समेट गया।

इस साल मानसूनी बारिश के लिहाज से पंजाब का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में तापमान के मिजाज में भी अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां रातें उम्मीद के विपरीत सामान्य से काफी गर्म दर्ज की जा रही हैं।

विज्ञापन

सूखे का सामना: पंजाब में 41 प्रतिशत कम बरसा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसूनी सीजन में पंजाब को बारिश की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा है। राज्य में मानसून के दौरान औसतन 438.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस साल महज 258.7 मिलीमीटर वर्षा ही दर्ज की गई। बारिश में दर्ज की गई 41 प्रतिशत की यह बड़ी गिरावट राज्य के कृषि क्षेत्र और जल संसाधनों के लिए एक गंभीर संकेत है।

विदाई के बाद बदला मिजाज, सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक चढ़ा रात का पारा

आमतौर पर अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही पंजाब में रात के समय हल्की ठंडक दस्तक दे देती है, लेकिन इस बार मानसून की विदाई के बाद स्थितियां बिल्कुल अलग हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार रविवार सुबह जारी आंकड़ों में पंजाब का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पाया गया है। बीते दिन की तुलना में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त दर्ज की गई है, जिसके चलते रातों में अभी भी उमस और गर्माहट महसूस की जा रही है।

प्रमुख शहरों का हाल: बठिंडा में 37.1 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

प्रदेश में तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को बठिंडा एयरपोर्ट पर राज्य का सबसे अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पठानकोट स्थित थेन डैम पर राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज हुआ। प्रमुख शहरों की बात करें तो चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, अमृतसर में 23.1 डिग्री, लुधियाना में 23.0 डिग्री और पटियाला में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के मामले में चंडीगढ़ 35.1 डिग्री, अमृतसर 33.9 डिग्री, लुधियाना 34.2 डिग्री और पटियाला 35.0 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा।

दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, 6 अक्टूबर से बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और 5 अक्टूबर सोमवार को पंजाब के सभी प्रमुख जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा और पठानकोट में औसतन अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा। हालांकि, 6 और 7 अक्टूबर को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली जैसे सीमावर्ती जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब के अन्य इलाकों में भी छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Punjab Weather Update : मानसून की सुस्ती से पंजाब में बढ़ी गर्मी, बठिंडा और फरीदकोट में पारा 35 डिग्री पार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।