Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: पंजाब की मंडियों में अब तक 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद: लाल चंद कटारूचक्क

VVinita Kohli
Punjab News: पंजाब की मंडियों में अब तक 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद: लाल चंद कटारूचक्क
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने सोमवार को अनाज मंडी बरनाला का दौरा कर गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजाब में अब तक 38,72,735.53 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुँच चुका है और विभिन्न एजेंसियों द्वारा 34,16,926.10 मीट्रिक टन की खरीद कर ली गई है। किसानों को उनके भुगतान के रूप में 1818.31 करोड़ रुपये सीधे खातों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों में लिफ्टिंग (गेहूं के उठाव) का काम सुचारू रूप से चल रहा है। जिला बरनाला की 104 अनाज मंडियों और 45 खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद जारी है।

जिले में 19 अप्रैल की शाम तक 1,36,697 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जबकि अब तक कुल 1,89,920 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। खरीद का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 53,710 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 32,005 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 32,340 मीट्रिक टन और पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 18,642 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।  पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश के कारण फसल के नुकसान पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विशेष गिरदावरी के निर्देश दे दिए हैं और किसानों के नुकसान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर डीसी हरप्रीत सिंह, एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम, एसडीएम बरनाला सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन

48 घंटों के भीतर भुगतान का वादा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में खरीद के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और खरीद के 48 घंटों के भीतर भुगतान किया जा रहा है। इस सीजन में केंद्रीय पूल के लिए राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया और सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।

किसानों की समस्याओं का समाधान और फसल के नुकसान की भरपाई

मंत्री कटारूचक्क ने खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मजदूरों से भी बात की और लोडिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संघेड़ा निवासी किसान जगसीर सिंह से भी बात की, जो कल फसल लेकर आए थे और आज उनकी खरीद हो गई।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।